
अजय आलोक का नया ठिकाना बीजेपी, आज दिल्ली में लेंगे सदस्यता, जेडीयू ने किया था निलंबित
AajTak
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक का नया ठिकाना बीजेपी होगी. अजय आलोक को जेडीयू ने जून 2022 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था.
बिहार में महागठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने मुखर प्रवक्ता रहे अजय आलोक को पिछले साल जून में प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था. जेडीयू से निलंबन के करीब 10 महीने बाद अब अजय आलोक ने अपने लिए नया सियासी ठिकाना तलाश लिया है. अजय आलोक अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक पूर्व जेडीयू प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक 28 अप्रैल को यानी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे. अजय आलोक के करीब 11 बजकर 30 मिनट पर बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण करने की बात कही जा रही है.
अजय आलोक जब बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे, उस समय केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल के भी मौजूद रहने की बात कही जा रही है. बीजेपी की ओर से मुख्यालय में 11 बजे से मिलन समारोह आयोजित किया गया है और इसी कार्यक्रम के दौरान पूर्व जेडीयू प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे.
जेडीयू से निलंबित डॉक्टर अजय आलोक ने अपने बीजेपी में शामिल होने को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है. गौरतलब है कि जेडीयू ने जून 2022 में तत्कालीन प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, विपिन कुमार और समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र नीरज के साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था.
क्यों हुआ था एक्शन
टीवी डिबेट्स हों या सोशल मीडिया, अजय आलोक जेडीयू की लाइन के विपरीत जाकर बोलते नजर आते थे. अजय आलोक की गिनती जेडीयू से निष्कासित नेता आरसीपी सिंह के करीबियों में भी होती थी जो बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. गाहे-बगाहे आरसीपी की तारीफ और बीजेपी से नजदीकी को लेकर बात इतनी आगे बढ़ गई कि जेडीयू ने उनके बोलने पर ही रोक लगा दी थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








