
अजब गजब चोर: मंगलसूत्र, पायल जैसी सुहाग की निशानियां चुराता था, गिरफ्तार
AajTak
जामुल पुलिस ने पिछले तीन वर्षों से जामुल क्षेत्र के आसपास चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. दरअसल, शातिर चोर सूने घरों में सुहाग की निशानियों को ही चुराता था. मंगल सूत्र, कान की बाली, पैर की पाजेब यही सामान चोरी करता था.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार हो रही चोरी के मामलों में जामुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इन चोरों की चोरी के तरीके को देखकर हर कोई हैरान था. आपको जानकर हैरानी होगी ये चोर खासकर सुहाग की निशानियां चुराते थे जैसे मंगलसूत्र, पाजेब. जामुल पुलिस ने पिछले तीन वर्षों से जामुल क्षेत्र के आसपास चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख से भी अधिक का चोरी का माल बरामद किया है, जिसमें सोने चांदी के जेवरात और नगदी शामिल है. एसपी प्रशांत ठाकुर ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जीतू चेलक जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में 2018 से रह रहा था. वह वहां काफी दिनों से चोरी छिपे निवास कर रहा था. यहां रहते हुए उसने 2018 से 2021 के बीच कुल 17 घरों में सेंधमारी की.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












