
अजब-गजब! कबाड़ से बना दिया रिमोट वाला हवाई जहाज, अब मिला बड़ा ऑफर
AajTak
एक व्यक्ति ने बेकार पड़े सामान से एक रिमोट कंट्रोल हवाई जहाज बनाया है. कमाल की बात यह है कि फताई नाम का ये व्यक्ति न कभी प्लेन में बैठा है न उसे कभी नजदीक से देखा है. फताई के इस कारनामे की चर्चा इतनी हुई कि एक टेक कंपनी ने उन्हें अपने यहां इंटर्नशिप ऑफर कर दी है.
इंसान अगर मन में ठान ले तो वो कुछ भी कर गुजरता है. एक व्यक्ति जो कभी हवाई जहाज में नहीं बैठा, कभी नजदीक से उसे देखा नहीं लेकिन उसे उड़ान से इतना लगाव था कि उसने कबाड़ से एक रिमोट कंट्रोल हवाई जहाज बना डाला. नाइजीरिया के लागोस के बोलाजी फताई इन दिनों खूब चर्चाओं में बने हुए हैं. फताई एक गरीब परिवार से आते हैं.
बेकार पड़े सामान से बनाया हवाई जहाज
वायरल हुए वीडियो में कबाड़ से बनाया गया फताई का प्लेन खूब तेजी से हवा में उड़ रहा है. हालांकि फताई ने प्रोपेलर और रिमोट कंट्रोल को एक दुकान से खरीदा है लेकिन प्लेन की पूरी बॉडी उन्होंने बेकार पड़े सामान से बना डाली है.
कभी प्लेन में नहीं बैठे फताई
गल्फ न्यूज के अनुसार 21 साल के फताई ने बताया कि उन्होंने 7 साल की उम्र से इसके लिए सामान जुटाना शुरू कर दिया था. फताई ने बताया कि जब कभी मैं हवाई जहाज उड़ता देखता था तो मेरा मन झूम उठता था. हालांकि मैं कभी हवाई जहाज में नहीं बैठ सका हूं.
टेक कंपनी ने ऑफर की इंटर्नशिप

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












