
अजनाला नरसंहार: अंग्रेजों ने सैनिकों की खोपड़ी में दाग थीं गोलियां, कई को कुएं में जिंदा दफना दिया था
AajTak
पंजाब के अजनाला में मिले 282 सैनिकों के कंकालों का डीएनए एनालिसिस और स्टेबल आइसोटोप एनालिसिस के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि ये कंकाल सैनिकों के थे. कहा कि ये स्वतंत्रता संग्राम के हमारे नायक हैं. यह अध्ययन प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा.
2014 में पंजाब के अजनाला में एक पुराने कुएं से मिले 282 सैनिकों के कंकालों को लेकर हर दिन चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. अब लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टिट्यूट के डॉ. नीरज राय ने बताया कि अंग्रेजों ने बहुत बेरहमी से इन सैनिकों की हत्या की थी. उनकी खोपड़ी में गोलियां के निशान मिले हैं यानी उनके सिर में गोलियां दागकर उनकी जान ली गई थी.
टीम के प्रमुख शोधकर्ता और प्राचीन डीएनए के एक्सपर्ट डॉ. नीरज राय ने जांच में पाया कि गोली लगने के बाद इन्हें कुएं में ढकेल दिया गया. उन्होंने बताया कि नर संहार को छुपाने के लिए उन्होंने कुएं में मिट्टी भर दी. कई सैनिक ऐसे थे जो गोली लगने के बाद भी जीवित थे लेकिन उन्हें भी कुएं भी जीवित दफना दिया गया.
पुरबिया बटालियन के थे सैनिक
अजनाला में मिले नर कंकाल 1857 की पुरबिया बटालियन ( 26 नेटिव बंगाल इन्फेंट्री बटालियन) के सैनिकों के हैं, जिनका नरसंहार ब्रिटिश सरकार के इशारे पर किया गया था. अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने पर नरसंहार कर दिया गया था. यह दावा वैज्ञानिकों की उस टीम का जिन्होंने 5 साल तक इन नर कंकालों पर अध्ययन किया है. डीएनए एनालिसिस और स्टेबल आईसोटोप एनालिसिस के बाद वैज्ञानिकों की टीम ने ये दावे किए हैं.
यूपी-बिहार के थे शहीद सैनिक

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









