
अजगर की जकड़ में तड़प रहा था, बच्चों ने यूं बचाई कुत्ते की जान, VIDEO हैरान कर देगा
AajTak
Python Viral Video: कुत्ता अजगर की पकड़ में फंस गया था. वो धीरे-धीरे कुत्ते को जकड़ता जा रहा था. कुत्ते का दम घुटने वाला था. तभी तीन छोटे बच्चों ने बहादुरी की मिसाल पेश की. उन्होंने अपने हाथों और छड़ी के सहारे कुत्ते के शरीर से अजगर को अलग कर दिया. इस तरह कुत्ते की जान बच गई और भागकर सेफ जगह चला गया.
किसी बेजुबान की जिंदगी बचाने के लिए खुद की जान पर खेल जाना आसान नहीं होता. लेकिन तीन बच्चों ने मिलकर कुत्ते के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चे विशालकाय अजगर के चंगुल से कुत्ते को बचाते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, कुत्ता अजगर की पकड़ में फंस गया था. वो धीरे-धीरे कुत्ते को जकड़ता जा रहा था. कुत्ते का दम घुटने वाला था. तभी तीन छोटे बच्चों ने इंसानियत की मिसाल पेश की. उन्होंने अपने हाथों और छड़ी के सहारे कुत्ते के शरीर से अजगर को अलग कर दिया.
इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @_figensezgin से शेयर किया गया है. इसे 20 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं. लाखों लोगों ने वीडियो पर रिएक्ट किया है. वीडियो में बच्चे अपनी जान पर खेलकर कुत्ते को अजगर से बचाते दिख रहे हैं.
These kids 👏👏 pic.twitter.com/fa2yQH71Eo
विशाल अजगर ने कुत्ते को चारों तरफ से कसकर जकड़ रखा था. बच्चों ने हाथ से अजगर को खींचकर कुत्ते को आजाद कराया. एक बच्चा छड़ी से अजगर को अलग करने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, अजगर की पकड़ को आसानी से छुड़ा पाना मुश्किल था लेकिन बच्चों ने ये काम कर दिखाया. अपने नन्हें हाथों से उन्होंने खींच-खींचकर अजगर की पकड़ से कुत्ते को आजाद करा दिया, जिसके बाद कुत्ते ने राहत की सांस ली.
यूजर्स बोले- बहादुर बच्चे

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












