
'अच्छे और बुरे दिन...', कैंसर के ट्रीटमेंट से गुजर रहीं प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने किया इमोशनल पोस्ट
AajTak
केट मिडलटन ने मार्च में एक वीडियो मैसेज में ऐलान किया था कि वो कैंसर के लिए कीमोथेरेपी करवा रही हैं. शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर शेयर कई गई एक पोस्ट में, केट ने कहा कि उनका इलाज अच्छा चल रहा है, लेकिन "अभी भी ख़तरे से बाहर नहीं हैं."
प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन अपने कैंसर के इलाज के बीच इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. The Prince and Princess of Wales के ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए पोस्ट में केट मिडलटन का एक निजी बयान है, जिसमें उन्होंने कैंसर से जूझ रही अपनी सेहत के बारे में इमोशनल अपडेट शेयर किया है.
कैंसर का इलाज शुरू होने के बाद सार्वजनिक रूप से दूर रहने के कुछ महीनों बाद, प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन को उम्मीद है कि वह गर्मियों में कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी. पर्सनल मैसेज के साथ उन्हें अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है.
मार्च में, केट मिडलटन ने एक वीडियो मैसेज में ऐलान किया था कि वो कैंसर के लिए कीमोथेरेपी करवा रही हैं. शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर शेयर कई गई एक पोस्ट में, केट ने कहा कि उनका इलाज अच्छा चल रहा है, लेकिन "अभी भी ख़तरे से बाहर नहीं हैं." उन्होंने ट्रीटमेंट प्रोसेस के दौरान अपने "अच्छे दिन" और "बुरे दिन" के बारे में चर्चा की.
'मेरा इलाज चल रहा है...'
केट ने लिखा, "पिछले कुछ महीनों में सपोर्ट के सही तरह के संदेशों से मैं खुशू हूं. इसने विलियम और मेरे लिए वाकई बहुत बड़ा बदलाव किया है और हम दोनों को कुछ मुश्किल वक्त से गुजरने में मदद की है. मेरा इलाज अच्छा चल रहा है लेकिन जैसा कि कीमोथेरेपी से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति को पता होगा, अच्छे दिन और बुरे दिन होते हैं. उन बुरे दिनों में आप कमजोर और थका हुआ महसूस करते हैं और आपको अपने शरीर को आराम देना पड़ता है. लेकिन अच्छे दिनों में, जब आप मजबूत महसूस करते हैं, तो आप अच्छा महसूस करने का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं."
केट मिडलटन ने आगे लिखा, "मेरा इलाज चल रहा है, जो कुछ और महीनों तक चलेगा." उन्होंने आगे बताया कि वो शनिवार की Trooping the Colour परेड में भाग लेंगी, जो पिछले दिसंबर के बाद उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी."

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











