
अच्छा हुआ योगी अयोध्या से चुनाव नहीं लड़े, उन्हें विरोध झेलना पड़ता: राम मंदिर के मुख्य पुजारी
The Wire
विधानसभा चुनाव राउंड-अप: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदर्भ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि एक संत मुख्यमंत्री नहीं हो सकता. उत्तर प्रदेश में आप उम्मीदवार ने नामांकन ख़ारिज होने पर आत्मदाह की कोशिश की. सपा ने निर्वाचन आयोग से ओपीनियन पोल के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की. पंजाब की कांग्रेस सरकार के मंत्री द्वारा निर्दलीय चुनाव में उतरे बेटे के लिए पार्टी प्रत्याशी के ख़िलाफ़ प्रचार करने पर विवाद.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को निशाना बनाते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में धर्म को लेकर असुरक्षा की भावना और भेदभाव बढ़ा है. 2. यूपी में बीएसपी की रही सरकार में लगभग ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं-युक्त आवास उपलब्ध कराया व करीब 15-20 लाख मकानों की तैयारी चल रही थी, किन्तु सरकार बदलने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया, जिसे ही भाजपा भुनाने का प्रयास कर रही है। इन्होंने अपना क्या किया?
मायावती ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में ‘भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव एवं जान-माल और मजहब को लेकर असुरक्षा लगातार बढ़ रही है.’ — Mayawati (@Mayawati) January 24, 2022
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, लाखों लोगों का पलायन और खराब कानून-व्यवस्था राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही हैं.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘ये समस्याएं लोगों में कुंठा पैदा कर रही हैं तथा समाज एवं प्रदेश पिछड़ रहा है. यह अति-दुःखद है.’

गैस आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन वाले घरेलू उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने या लेने पर रोक लगा दी है. वहीं, 14 मार्च को एलपीजी बुकिंग में 13 मार्च के मुक़ाबले 10 लाख की गिरावट दर्ज की गई. इसी बीच, गैस की आपूर्ति में बाधा आने के कारण गुजरात में औद्योगिक गैस खपत पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, इसके चलते कई कारखानों को उत्पादन घटाने के लिए मजबूर हैं.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.








