
अचानक मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, सीखा बाइक रिपेयर करना, PHOTOS
AajTak
कांग्रेस पार्टी ने करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि यही हात हिंदुस्तान बनाते हैं. इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है. ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक जननायक ही करता है. दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिक्स के साथ राहुल गांधी. भारत जोड़ो यात्रा जारी है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे. उन्होंने यहां मार्केट के वर्कर्स और साइकिल व्यापारियों से बातचीत की. इस दौरान राहुल गांधी ने बाइक मैकेनिक्स के साथ बातचीत की और बाइक ठीक करनी सीखी.
कांग्रेस पार्टी ने करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं. इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है. ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक जननायक ही करता है. दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिक्स के साथ राहुल गांधी. भारत जोड़ो यात्रा जारी है.
बता दें कि अपनी बहुचर्चित भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गांधी आम लोगों के बीच जाकर उनसे सीधे बातचीत कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं. इससे पहले 23 मई को राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान ट्रक में यात्रा करते नजर आए थे. राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवरों से उनके मुद्दों और समस्याओं को समझने के लिए बातचीत की थी.
वह इससे पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते देखे गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
राहुल गांधी हाल में अमेरिका के उनके दौरे के दौरान भी ट्रक की सवारी करते देखा गया था. उन्होंने ट्रक से वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की यात्रा की थी. इस दौरान उन्होंने ट्रक के ड्राइवर तेजिंदर गिल से बातचीत भी की थी. राहुल ने इस बातचीत का वीडियो भी शेयर किया था. राहुल ने यात्रा के दौरान ट्रक ड्राइवर की महीने की कमाई के बारे में भी सवाल किया था. ड्राइवर तेजिंदर गिल ने जब महीने की अपनी कमाई बताई तो, उसे सुनकर राहुल भी दंग रह गए.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











