
अचानक बर्फ की चादर गायब! कश्मीर के मौसम में बड़ा उलटफेर... किसान परेशान
AajTak
देश के कई हिस्सों में इस साल मौसम समय से पहले बदलता दिख रहा है. कश्मीर में भी आमतौर पर मार्च में खिलने वाले बादाम के फूल इस बार फरवरी में ही नजर आने लगे हैं. फरवरी के पहले हफ्ते तक ये पेड़ पूरी तरह बर्फ से ढके हुए थे, लेकिन कुछ ही दिनों में मौसम बदल गया. लोग इसे बढ़ते तापमान और ग्लोबल वार्मिंग का असर मान रहे हैं.
साल 2026 में देश के कई हिस्सों में मौसम में समय से पहले ही बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कई जगहों पर समय से पहले तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं कश्मीर में भी अब बादाम के फूल सामान्य समय से पहले ही खिल गए हैं. फरवरी के तीसरे हफ्ते में ही घाटी सफेद और गुलाबी रंगों से सज गई है.
कुछ ही दिन पहले तक यहां हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी. फरवरी के पहले हफ्ते में कश्मीर में अच्छी खासी बर्फबारी हुई थी. लेकिन जैसे-जैसे बर्फ पिघली, मौसम भी बदलने लगा. जो पेड़ पूरी तरह बर्फ से ढके हुए थे, वे अब फूलों से भरे नजर आ रहे हैं.
आमतौर पर ये फूल मार्च के पहले हफ्ते में खिलते हैं और सर्दी से बसंत के आने का संकेत देते हैं. लेकिन इस बार फूल जल्दी आने से लोगों, किसानों और मौसम विशेषज्ञों का ध्यान गया है. बताया जा रहा है कि सर्दियों में तापमान ज्यादा रहने और बर्फ कम गिरने की वजह से फूल जल्दी आ गए हैं.
यह भी पढ़ें: सरसों की फसल पर कीटों का हमला! राजस्थान के किसान परेशान... बदलते मौसम ने बढ़ाई टेंशन
घाटी में बादाम के फूल बसंत की पहली निशानी माने जाते हैं, लेकिन इस बार ये करीब दो हफ्ते पहले ही दिखाई दे गए.
जहां एक तरफ लोग इस खूबसूरत नजारे को देखने पहुंच रहे हैं, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. जानकारों का कहना है कि अगर दोबारा ठंड बढ़ी या पाला पड़ा, तो इन नाजुक फूलों को नुकसान हो सकता है. इससे आगे चलकर फलों की पैदावार पर असर पड़ सकता है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








