
अचानक ठंड गायब! वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बदलेगा कई राज्यों में मौसम
AajTak
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का असर धीरे-धीरे गायब होने लगा है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है.
नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालय की ओर बढ़ रहा है. इसका असर भारत के कई इलाकों में दिखने वाला है. आज पहाड़ों में बादल छा सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होने की संभावना है. वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है.
मौसम तक के फाउंडर और किसान तक के वेदर व्लॉगर देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार से जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में बादल छाने शुरू हो जाएंगे. बादल पश्चिमी हिमाचल प्रदेश में भी छा सकते हैं, खासकर मंडी और चंबा जैसे इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. लेकिन कुल्लू, मनाली, शिमला और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में अभी भी आसमान साफ रहेगा.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को पहाड़ों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मैदानी इलाके पूरी तरह ड्राई रहेंगे. IMD ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 से 19 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.
यह भी पढ़ें: मौसम अलर्ट! दिल्ली समेत 8 राज्यों में बारिश... IMD ने बताया इस दिन बरसेंगे बादल
अचानक ठंड हुई गायब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने से हवा का पैटर्न पूरी तरह बदल रहा है. देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हवाओं की दिशा अब दक्षिण से राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर मुड़ जाएगी. पंजाब से बिहार तक, साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र में भी हवा में ठंडक काफी कम हो जाएगी. IMD के डेटा के मुताबिक उत्तर भारत में अभी न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है.
देवेंद्र बताते हैं कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है. पंजाब और दिल्ली में सुबह ठंडी हवाएं चल सकती हैं, लेकिन दिन-रात दोनों में तापमान बढ़ता जाएगा क्योंकि सूरज अब तेज और साफ रहने वाला है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








