
अचानक ट्विटर पर क्यों होने लगी Lockdown की चर्चा?
AajTak
चीन और नॉर्थ कोरिया में लॉकडाउन की खबरों के बीच इंडिया में #Lockdown ट्रेंड करने लगा. इसके बाद कई लोग कन्फ्यूज्ड दिखे और उन लोगों ने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
इंडिया में ट्विटर पर अचानक #Lockdown ट्रेंड करने लगा. जिसके बाद लोग मीम शेयर कर मजे लेने लगे. लोग चीन और दक्षिण कोरिया के लॉकडाउन पर भी बात करते दिख रहे हैं. वहीं कई लोग तो ट्वीट कर पूछ रहे हैं कि आखिर इंडिया में लॉकडाउन क्यों ट्रेंड कर रहा है?
दरअसल, दक्षिण कोरिया ने कोविड की शुरुआत के 2 साल बाद अपने देश में पहले पॉजिटिव केस की आधिकारिक पुष्टी की है. और लॉकडाउन का भी ऐलान कर दिया है. इसके अलावा लोग चीन के जीरो कोविड लॉकडाउन पर भी बातें कर रहे हैं और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने इंडिया के कोविड मैनेजमेंट को लेकर ट्वीट किया. लिखा- जीरो कोविड पॉलिसी के नाम पर चीन में लॉकडाउन ट्रेजेडी देखने बाद, मेरे देश के प्रति मेरा आदर लाखों गुना बढ़ गया है.
लॉकडाउन ट्रेंड को लेकर भी लोगों ने ट्वीट कर खूब मजे लिए. एक यूजर परेश रावल का एक मीम शेयर कर लिखा- लॉकडाउन ट्रेंड के भारतीय लोग... मुझे सुरक्षा कवच चाहिए. लॉकडाउन का नाम सुनते ही एंप्लॉय और स्टूडेंट्स के बीच कैसा रिएक्शन होगा. इसे भी मीम के जरिए लोग बता रहे हैं.
वहीं एक यूजर ने लॉकडाउन के ट्रेंड को लेकर सवाल किया. लिखा- आखिर ट्विटर पर लॉकडाउन क्यों ट्रेंड कर रहा है. बस पूछ रही हूं...
एक यूजर ने लॉकडाउन के दौरान होने वाली समस्याओं की ओर इशारा किया. उसने एक मीम शेयर किया. जिसमें लिखा था- इधर जहर खाने का पइसा नहीं है... तू जा रे... तू जा रे...

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












