
अग्निवीर स्कीम बंद करने का वादा, MSP की गारंटी, रेलवे किराये में कटौती, 450 में सिलेंडर... ऐसा होगा कांग्रेस का घोषणापत्र!
AajTak
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का घोषणापत्र युवा केंद्रित होगा. इसमें बेरोजगारी भत्ता जैसी स्कीम में अच्छा पैसा सीधे खाते में देने का वादा किया जा सकता है. कांग्रेस इसे गेम चेंजर की तरह लाने वाली है.
लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही तारीकों का ऐलान भी हो सकता है. वहीं राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी मैदान में कूद गई हैं. कैंडिडेट का नाम फाइनल करने के साथ ही रणनीति बनाने तक पर मंथन हो रहा है. सत्ता के शिखर तक पहुंचने के लिए पार्टियों का फोकस वोटर्स का दिल जीतना है. ऐसे में सबसे अहम है घोषणापत्र. कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो इस बार पार्टी के घोषणापत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों, पिछड़ों, गरीबों पर फोकस होगा. साथ ही AI के ज़रिए बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार की रणनीति बनाई जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का घोषणापत्र युवा केंद्रित होगा. इसमें बेरोजगारी भत्ता जैसी स्कीम में अच्छा पैसा सीधे खाते में देने का वादा किया जा सकता है. कांग्रेस इसे गेम चेंजर की तरह लाने वाली है. घोषणापत्र में एजुकेशन लोन की ब्याज दर में छूट दी जा सकती है. साथ ही केंद्र के लाखों रिक्त पद भरने का वादा भी शामिल होगा.
जानकारी के मुताबिक घोषणापत्र में बड़ी संख्या में रोजगार देने का वादा पार्टी की ओर से किया जा सकता है. वहीं, अग्निवीर योजना को बंद करके पुरानी भर्ती स्कीम चालू करने का वादा भी शामिल हो सकता है. कांग्रेस की ओर से पेपर लीक को रोकने के लिए कड़ी सजा और विश्व में सफल मानी गई तकनीक और रणनीति के इस्तेमाल करने की बात कही जा सकती है.
महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए जाएंगे कदम
महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ सत्ता के मजबूतीकरण के लिए बड़ा वादा करने की तैयारी है, लिहाजा महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी जैसी योजना से भी ज़्यादा पैसे सीधे खाते में डालने का वादा पार्टी कर सकती है. जैसे हिमाचल में महिलाओं को लेकर कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने अपनी पांचवीं गारंटी की घोषणा कर दी है. इसके तहत हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. कांग्रेस इससे भी बड़ी घोषणा कर सकती है.
यह भी पढ़ें: 'देश लूट रहा मोदी का असली परिवार', राहुल गांधी ने कसा पीएम पर तंज

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











