
अगले हफ्ते PM मोदी से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति का दावा
AajTak
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अगले हफ्ते अमेरिका यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अगले हफ्ते अमेरिका की यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने मिशिगन में एक कैंपेन कार्यक्रम में भारत के साथ अमेरिकी व्यापार के बारे में बोलते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात करने की घोषणा की. हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि दोनों नेता कहां मिलेंगे.
तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शमिल लेने के लिए 21 सितंबर से तीन दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं. इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को भी संबोधित करेंगे.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन डेलावेयर में चौथे 'क्वाड लीडर्स समिट' की मेजबानी करेंगे. मोदी और बाइडेन के अलावा इसमें ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











