
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव
ABP News
Stocks in focus next week: कल यानी कि 2 मार्च से एक नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो रहा है. इस दौरान SBI Cards, SpiceJet जैसी कई कंपनियों के शेयर निवेशकों की फोकस में बने रहेंगे.
Stocks in focus next week: 27 फरवरी, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्ट दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए. एक तरफ जहां BSE सेंसेक्स 961.42 अंक गिरकर 81287.19 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 317 अंक टूटकर 25178.65 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान HCL Tech, Infosys, Trent जैसे शेयरों ने बढ़त हासिल की. जबकि Sun Pharma, HDFC Bank, M&M, Bharti Airtel के शेयरों में गिरावट देखी गई. शेयर बाजार के इस कमजोर प्रदर्शन का असर कुछ ऐसा रहा कि एक ही दिन में निवेशकों के करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए. अब निवेशकों की नजर अगले ट्रेडिंग सेशन पर है. आइए देखते हैं कि अगले हफ्ते किन-किन कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं:-
BSE की डेटा से पता चला है कि SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एल्टियस टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, इंजीनियर्स इंडिया, हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज, एक्यलॉन नेक्सस, जॉन कॉकरिल इंडिया, सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज और LKP फाइनेंस उन स्टॉक्स में से हैं, जो अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे.
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)- सरकारी डिफेंस कंपनी ने 27 फरवरी को हुई बोर्ड मीटिंग के बाद फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए हर इक्विटी शेयर पर 1.95 रुपये का इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
LKP Finance- कंपनी ने 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर का ऐलान किया है. इसके लिए एक्स-डेट 6 मार्च है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












