
'अगले महीने पाकिस्तान से भारत लौटेगी अंजू', पति नसरुल्लाह ने बताई वापसी की वजह
AajTak
नसरुल्लाह ने बताया कि ''फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौट रही हैं.'' नसरुल्लाह ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बहुत ज्यादा याद कर रही हैं. अंजू और नसरुल्लाह पिछले महीने पेशावर गए थे. उन्होंने पेशावर में दिवंगत दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेताओं के पैतृक घर देखे थे.
भारत से पाकिस्तान गई अंजू अगले महीने भारत लौटेगी. इस बात का दावा अंजू के पति नसरुल्लाह ने किया है. उसने कहा कि अंजू अगले महीने भारत लौटेगी. क्योंकि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है, वह परेशान है और अपने दो बच्चों को याद कर रही है.
राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था. अंजू की नई पहचान फातिमा के रूप में है. उसने 25 जुलाई को अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली थी. नसरुल्लाह का घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है. दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नसरुल्लाह ने बताया कि ''फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौट रही हैं.'' नसरुल्लाह ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बहुत ज्यादा याद कर रही हैं और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.
बता दें कि अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी. उनकी एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है. नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो. साथ ही कहा कि अंजू के लिए बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चले जाएं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस लौट आएंगी.
नसरुल्लाह ने कहा कि इसमें कुछ समय लगेगा और संभवत: अगले महीने वह भारत आएंगी. अगर वीजा मिला तो वह भी भारत की यात्रा करेंगे. अंजू और नसरुल्लाह पिछले महीने यानी अगस्त में अपनी शादी के बाद पहली बार पेशावर गए थे. उन्होंने पेशावर में दिवंगत दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेताओं के पैतृक घर देखे थे. अंजू ने कहा कि मैंने कुछ पश्तो शब्द सीखे हैं. पाकिस्तान आने से पहले मुझे नहीं पता था कि मैं यहां इतनी मशहूर हो जाऊंगी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








