
अगले दो दिन हमले तेज कर सकता है रूस, यूक्रेन ने नागरिकों को किया अलर्ट
AajTak
यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के तहत सेंटर फॉर काउंटरएक्टिंग डिसइनफॉर्मेशन ने एक फेसबुक पोस्ट किया है. इसमें यूक्रेनियन से हवाई हमले और बमबारी होने की चेतावनी जारी की है.
रूस और यूक्रेन के बीच 72 दिन से युद्ध चल रहा है. रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है. युद्ध से यूक्रेन के हालात भयावह हैं. कई शहर खाली हो गए हैं तो कुछ इलाकों से लोग पलायन कर गए हैं. इस बीच, यूक्रेन भी युद्ध में डटकर मुकाबला कर रहा है. यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारियों ने शुक्रवार को रूस के विजय दिवस समारोह के बीच एक चेतावनी जारी की.
सुरक्षा परिषद ने रविवार और सोमवार को गोलाबारी तेज होने की आशंका जताई है. इसे लेकर नागरिकों को जोखिम बढ़ने की चेतावनी जारी की है. यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के तहत सेंटर फॉर काउंटरएक्टिंग डिसइनफॉर्मेशन नाम की फेसबुक प्रोफाइल पर एक फेसबुक पोस्ट किया गया है. इसमें यूक्रेनियन से हवाई हमले तक होने की चेतावनी जारी की है.
बड़े स्तर पर गोलीबारी होने की आशंका
पोस्ट में कहा गया है कि हवाई हमले के सायरन को नजरअंदाज नहीं किया जाए. चूंकि रूसी सैनिक विजय दिवस तक युद्ध में किसी भी महत्वपूर्ण उपलब्धि का दावा नहीं कर सकते हैं. ऐसे में इन दिनों यूक्रेनी शहरों में बड़े पैमाने पर गोलाबारी का खतरा बढ़ रहा है.
कीव की सड़क पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी
वहीं, शुक्रवार को कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि अधिकारी कीव में कर्फ्यू को आगे नहीं बढ़ाएंगे. लेकिन सड़क पर पेट्रोलिंग मुस्तैदी से की जाएगी. बता दें कि रूस द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की तारीख 9 मई को हर साल अपना विजय दिवस मनाते हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








