
'अगले चुनाव में इनकी विदाई तय...', कनाडा के PM ट्रूडो को लेकर एलन मस्क ने किया कमेंट
AajTak
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को लेकर एलन मस्क ने बड़ी टिप्पणी की है. उनकी ये टिप्पणी ट्रूडो के राजनीतिक भविष्य से जुड़ी हुई है, जो चर्चा में बनी हुई है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों चर्चा में हैं. खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाने के बाद से वह विवादों में हैं. इस बीच टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क ने ट्रूडो को लेकर बड़ा बयान दिया है.
एलन मस्क ने जस्टिन ट्रूडो के राजनीतिक करिअर को लेकर बड़ा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा है कि कनाडा में अगले साल होने जा रहे चुनाव में उनकी विदाई तय है. सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर एक शख्स ने मस्क से मदद मांगते हुए कहा था कि वह ट्रूडो से पीछा छुड़ाने में उनकी मदद करें.
दरअसल जर्मनी की समाजवादी सरकार के गिरने के बाद इस शख्स ने कनाडा का ट्रूडो से पीछा छुड़ाने के लिए मस्क से गुहार लगाई थी, जिस पर मस्क ने यह कटाक्ष किया.
बता दें कि कनाडा में अगले साल चुनाव होने जा रहे हैं. फिलहाल अल्पमत की सरकार चला रहे ट्रूडो पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले चुनावों में उनका जाना तय है.
लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के करीबी एलन मस्क की इस तरह की टिप्पणी कई मायनों में अहम भी माना जा रही है. इससे ट्रंप की राष्ट्रपत पद संभालने के बाद उनकी भावी योजनाओं और एजेंडे के संकेत मिल रहे हैं.
ट्रूडो ने पिछले साल संसद में पहली बार लगाए थे भारत पर आरोप

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







