
'अगली बार बेडरूम में छाती पर गोली चलेगी...', फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
AajTak
मुंबई में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधियों ने फायरिंग की, जिसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट में ली गई. पोस्ट में चेतावनी दी गई कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो अगली बार बेडरूम में गोली चलेगी. हमले के बाद रोहित ने अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए और सुरक्षा बढ़ा दी. बॉलीवुड में सलमान खान, कपिल शर्मा, दिशा पाटनी और यूट्यूबर एल्विश यादव के घरों पर भी पहले फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है.
मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई. ये फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गों ने की है. फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली गई है. पोस्ट में लिखा है कि अगर हमारी बात समझ नहीं आई तो अबकी बार बेडरूम में छाती पर गोली चलेगी. ये पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है.
सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है... 'राम राम जय बजरंग बली सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो ये फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरी बॉक्सर और हरमन संधू लेते हैं. हमने इसको बहुत बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया. इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है. इसको अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझ आई तो अब घर के बाहर नहीं इसके बेडरूम में गोली चलेगी. इसकी छाती पर और आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है.'
रोहित शेट्टी ने सभी प्लान कैंसिल किए हमले के बाद रोहित शेट्टी ने अगले दो दिनों के लिए अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं. उन्होंने अपने करीबी दोस्तों जैसे अजय देवगन से भी कहा है कि कम से कम अगले 48 घंटों तक उनसे मिलने न आएं.
सूत्र ने आगे बताया, 'रोहित फिलहाल मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करवा रहे हैं. वह जांच में पूरी तरह शामिल हैं. हालांकि उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, फिर भी उन्होंने इंडस्ट्री के अपने सभी दोस्तों से घर न आने को कहा है. वह अपने सभी परेशान दोस्तों और सहकर्मियों से सिर्फ कॉल और मैसेज के ज़रिए बात कर रहे हैं.'
सलमान खान, कपिल शर्मा को भी बनाया गया है निशाना बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सितारों के घरों के बाहर फायरिंग की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं. रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में हुई फायरिंग इससे एक उदाहरण है, लेकिन इससे पहले भी कई बड़े नामों को निशाना बनाया जा चुका है. सलमान खान के घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमला करके डर फैलाया था.
कनाडा में कपिल शर्मा के शो 'कैप्स कैफे' पर भी 2-3 बार फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं, जिनकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी. इसी तरह, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिसे वीरेंद्र चारण गैंगस्टर ने अपने सिर लिया. इसके अलावा, पिछले साल यूट्यूबर एल्विश यादव के घर भी कुछ अपराधियों ने फायरिंग कर उन्हें डराने की कोशिश की थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







