
'अगला चीफ जस्टिस कौन'? केंद्र ने उत्तराधिकारी बताने को लेकर सीजेआई यूयू ललित को लिखा खत
AajTak
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यूयू ललित को देश के अगले सीजेआई के नाम की सिफारिश करने से संबंधित प्रस्ताव भेजा है. सीजेआई यूयू ललित का 74 दिन का कार्यकाल आठ नवंबर को पूरा होने जा रहा है. चीफ जस्टिस पद के लिए मौजूदा सीजेआई अपने बाद सबसे वरिष्ठ जज के नाम की सिफारिश करते हैं, जिसके बाद सरकार उनकी नियुक्ति करती है.
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित को उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने का प्रस्ताव दिया है. इस संबंध में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय ने चीफ जस्टिस यूयू ललित को पत्र लिखा है.
यह एक तरह की परंपरा है, जिसके मुताबिक केंद्र की ओर से औपचारिक आग्रह मिलने पर चीफ जस्टिस अपनी रिटायरमेंट से लगभग महीने भर पहले एक बंद लिफाफे में अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करते हैं. हालांकि, चीफ जस्टिस अपने बाद सबसे वरिष्ठ जज के नाम की सिफारिश करते हैं, जिसके बाद सरकार उनकी नियुक्ति करती है.
बता दें कि चीफ जस्टिस यूयू ललित का 74 दिन का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है. वह आठ नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. 9 नवंबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ दो साल के लिए देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे. मौजूदा नियम के मुताबिक, जस्टिस चंद्रचूड़ 11 नवंबर को अपने 65वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे.
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में शपथ ग्रहण के दौरान ही स्पष्ट हो जाता है कि कौन चीफ जस्टिस बनेंगे और उनका कार्यकाल कितना होगा. मौजूदा रिकॉर्ड के मुताबिक, देश को 2027 में पहली महिला चीफ जस्टिस मिलेंगी. जस्टिस बी वी नागरत्ना महज 27 दिनों के लिए देश के सर्वोच्च न्यायालय का नेतृत्व करेंगी. उनके पिता जस्टिस ईएस वेंकटरामैय्या भी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं.
जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव पर एकराय नहीं
मौजूदा चीफ जस्टिस की अगुआई वाले पांच वरिष्ठतम जजों के कॉलेजियम में नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव पर एकराय नहीं बन पा रही है. सीजेआई यूयू ललित ने चार जजों की नियुक्ति का प्रस्ताव कॉलेजियम के सामने रखा है, जिसमें पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा, पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कैरोल, मणिपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पीवी संजय कुमार और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन का नाम भी शामिल है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







