
'अगर CM योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो...', मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा मैसेज!
AajTak
सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आए मैसेज में कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो वो बाबा सिद्दीकी की तरह उनकी हत्या कर देंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी आई है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से मैसेज आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.
जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ये धमकी शनिवार की शाम को मिली है. यूपी के मुख्यमंत्री के लिए धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है. एक ओर मुंबई पुलिस इस कॉल की जांच में जुट गई है और मैसेज भेजने वाले की तलाश कर रही है. वहीं दूसरी ओर इसको लेकर यूपी पुलिस को इसकी डिटेल भेजी गई है. मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद यूपी पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है.
सीएम योगी को कई बार मिल चुकी हैं धमकी
इस साल सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. धमकी देने वालों को यूपी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था. किसी ने डायल 112 पर कॉल कर धमकी दी तो किसी ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए. इन सभी को यूपी पुलिस ने कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया था.
CM योगी को जान से मारने की धमकी, डायल 112 पर भेजा मैसेज- मार दूंगा
इसी साल 23 अप्रैल को एक शख्स ने डायल 112 पर मैसेज कर धमकी थी, जिसमें अपराधी ने लिखा था, "सीएम योगी को मार दूंगा जल्द ही." इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हुईं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया. इसी तरह एक शख्स ने ट्विटर पर धमकी दी, उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया. एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी, उसे बिहार के फुलवारिया शरीफ से पुलिस घसीटकर यूपी ले आई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







