
'अगर हम बांग्लादेश बना सकते हैं तो हिंदुओं की रक्षा के लिए हस्तक्षेप भी कर सकते हैं', बाबा रामदेव बोले, RSS के भैयाजी जोशी का भी आया बयान
AajTak
बाबा रामदेव ने कहा कि बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाइयों-बहनों पर किसी भी प्रकार की क्रूरता, जुल्म, ज्यादती न हो, नाइंसाफी न हो, इसके लिए पूरे देश को एकजुट रहना होगा. जिस तरह से दुनिया में इस्लामिक कट्टरवाद बढ़ रहा है और अब भारत के पड़ोस में भी उसने दस्तक दे दी है, वह हमारे देश के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है.
योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हो रहे लक्षित हमलों की निंदा की. उन्होंने केंद्र सरकार से पड़ोसी देश में हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक रूप से हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत में भी अस्थिरता पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया पर बांग्लादेश की घटना का महिमामंडन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती बरतने की जरूरत है.
बाबा रामदेव ने कहा, 'बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाइयों-बहनों पर किसी भी प्रकार की क्रूरता, जुल्म, ज्यादती न हो, नाइंसाफी न हो, इसके लिए पूरे देश को एकजुट रहना होगा. जिस तरह से दुनिया में इस्लामिक कट्टरवाद बढ़ रहा है और अब भारत के पड़ोस में भी उसने दस्तक दे दी है, वह हमारे देश के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है. मुझे डर है कि हिंदू बेटियों की इज्जत पर बात नहीं आ जाए. बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथी जो हिंदुओं के साथ कर रहे हैं वो गलत है. हमें भारत में एकजुट होकर दुनिया को हिंदुओं की ताकत दिखानी होगी.'
कुछ लोग भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति चाहते हैं: बाबा रामदेव
रामदेव ने कहा, 'बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा चरम पर है. जमात-ए-इस्लामी और तमाम कट्टरपंथी ताकतें अपनी क्रूरता दिखा रही हैं. ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर हम बांग्लादेश बना सकते हैं, तो हमारे हिंदू भाइयों की रक्षा के लिए हम वहां हस्तक्षेप भी कर सकते हैं. उनकी (इस्लामिक कट्टरपंथी) रक्षा करने के लिए कुछ ऐसे राजनीतिक लोग, सामाजिक और धार्मिक आतंकी हैं, जो चाहते हैं कि बांग्लादेश जैसी स्थिति भारत में हो जाए. ऐसे लोगों को भी रोकना पड़ेगा.'
बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार: भैयाजी जोशी
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने पर आरएसएस के वरिष्ठ नेता भैयाजी जोशी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश मामले पर भारत सरकार उचित कदम उठाए. हम सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि वहां के हिंदू सुरक्षित रहें, यह सुनिश्चित किया जाए. हमें विश्वास है की सरकार उचित कदम उठाएगी.' बाबा रामदेव और भैयाजी जोशी के बयान बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के एक दिन बाद आए हैं. बता दें कि शेख हसीना ने 5 अगस्त, 2024 को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया था और फिलहाल भारत में हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










