
'अगर वो छोड़ना चाहे तो शो नई दयाबेन के साथ आगे बढ़ेगा', दिशा वकानी की वापसी पर बोले प्रोड्यूसर
AajTak
असित मोदी ने कहा- 'मुझे लगता है कि अब मुझे ही दयाबेन बन जाना चाहिए. उनकी वापसी को लेकर सवाल कई सालों से चल रहे हैं. हम अभी भी उनका इंतजार कर रहे हैं. और अगर वो (दिशा वकानी) शो छोड़ने की इच्छा जाहिर करती हैं तो नई दया के साथ शो आगे चलेगा.'
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में जब भी बात होती है तो दयाबेन का जिक्र जरूर होता है. शो में वो कब वापसी करेंगी ये फैंस अक्सर पूछते हैं. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी भी कई बार इस पर जवाब दे चुके हैं. हालांकि, उन्होंने ये कभी नहीं बताया कि दयाबेन कब लौटेंगी. अब असित ने ये साफ कर दिया है कि अगर दयाबेन का रोल निभाने वाली दिशा ये शो छोड़ना चाहें तो वो नई दयाबेन के साथ आगे बढ़ेंगे. मालूम हो कि दिशा 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी, जिसके बाद वो शो में वापस नहीं आईं. एक बार बस एक एपिसोड में नजर आई थी.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











