
'अगर मैं फिर राष्ट्रपति बना तो मुस्लिम देशों के कुछ नेताओं पर फिर बैन लगाऊंगा', ट्रंप ने की बाइडेन की नीतियों की आलोचना
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर राष्ट्रपति बना तो पहले दिन, मैं हमारे यात्रा प्रतिबंध को बहाल कर दूंगा. हमने यात्रा प्रतिबंध लगाया था क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि हमारे देश में ऐसे लोग आएं जो वास्तव में हमारे देश को उड़ाने के विचार को पसंद करते हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कसम खाई है कि अगर वह व्हाइट हाउस के दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो वह कुछ मुस्लिम-बहुल देशों के कुछ लोगों की विवादास्पद यात्रा प्रतिबंध को फिर से लागू करेंगे. शनिवार को रिपब्लिकन यहूदी गठबंधन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, 77 वर्षीय ट्रम्प ने कहा, आपको यात्रा प्रतिबंध याद है?
अगर राष्ट्रपति बना तो पहले दिन, मैं हमारे यात्रा प्रतिबंध को बहाल कर दूंगा. हमने यात्रा प्रतिबंध लगाया था क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि हमारे देश में ऐसे लोग आएं जो वास्तव में हमारे देश को उड़ाने के विचार को पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन के दौरान लगाया गया यात्रा प्रतिबंध एक अद्भुत सफलता थी.
बैन हमारी सफलता थी- ट्रंप
रिपब्लिकन पार्टी की तरफ राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ट्रंप ने कहा, 'हमारे पास चार साल में एक भी घटना नहीं हुई क्योंकि हमने बुरे लोगों को अपने देश से बाहर रखा. हमने उन्हें बाहर रखा. हमारे यहां एक भी घटना नहीं हुई.'
राष्ट्रपति रहते हुए ट्रंप ने लगाया था बैन
आपको बता दें कि 2017 में, ट्रम्प के राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने ईरान, लीबिया, सोमालिया, सीरिया, यमन और शुरुआत में इराक और सूडान से कुछ यात्रियों के प्रवेश पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











