अगर छोटा बच्चा सिक्का या कोई दवा निगल ले तो क्या करें, जानें- डॉक्टर की राय
AajTak
अक्सर ऐसा होता है कि बच्चा कोई दवा या सिक्का वगैरह कुछ निगल लेता है. क्या आपको पता है कि अगर बच्चा ऐसा कुछ कर ले तो आपको क्या करना चाहिए. डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital) के पिडिएट्रिशियन डॉ दिनेश कुमार से जानिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी...
कई बार बच्चे नासमझी में कोई दवा या सिक्का या कोई ऐसी चीज निगल लेते हैं कि हमारी सांसें थम जाती हैं. घरवाले परेशान होकर तमाम नुस्खे अपनाने लगते हैं. लेकिन कई बार दवाओं का रिऐक्शन काफी असर कर जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि अगर बच्चा ऐसा कुछ कर ले तो आपको क्या करना चाहिए. डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital) के पिडिएट्रिशियन डॉ दिनेश कुमार से जानिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी... डॉ दिनेश कुमार ने aajtak.in से इस बारे में बातचीत की. उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे इस तरह की चीजों तक न पहुंचें. इसके लिए अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है. दवाएं या ऐसी चीजें जो बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, उनकी पहुंच से काफी दूर लॉक करके रखें. लेकिन अगर फिर भी बच्चा गलती से कुछ ऐसा कर ले तो आपको अपना धीरज नहीं खोना है. सबसे पहले यह समझने की जरूरत है कि बच्चे ने क्या खाया है और उससे उसे कैसे लक्षण आ रहे हैं. सबसे पहले क्या करें
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










