
अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? असम CM ने पाकिस्तानी धमकी का तथ्यों के साथ दिया करारा जवाब
AajTak
हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान की इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है कि भारत में ब्रह्मपुत्र नदी का प्रवाह चीन से आने वाले पानी पर निर्भर करता है. उन्होंने तथ्यों के साथ विस्तार से बताया कि कैसे ब्रह्मपुत्र नदी भारत में आत्मनिर्भर है और उसे अपना प्रवाह बनाए रखने के लिए चीन के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता.
भारत के सिंधु जल संधि निलंबित करने से पाकिस्तान बुरी तरह तिलमिलाया हुआ है. उसकी ओर से आए दिन इस समझौते को लेकर भारत को गीदड़भभकियां दी जा रही हैं. पाकिस्तान ने भारत को डराने के लिए एक नया शिगूफा छेड़ा है कि सिंधु जल संधि के निलंबन के जवाब में उसका दोस्त चीन संभवत: भारत में ब्रह्मपुत्र नदी के पानी के प्रवाह को रोक सकता है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस धमकी का तथ्यों के साथ ऐसा जवाब दिया है, जो पाकिस्तान की आंखें खोल देगा.
उन्होंने पाकिस्तान की इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है कि भारत में ब्रह्मपुत्र नदी का प्रवाह चीन से आने वाले पानी पर निर्भर करता है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में विस्तार से बताया कि कैसे ब्रह्मपुत्र नदी भारत में आत्मनिर्भर है और उसे अपना प्रवाह बनाए रखने के लिए चीन के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता. हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक चीन ब्रह्मपुत्र के कुल जल प्रवाह में केवल 30–35% योगदान देता है- वह भी ज्यादातर ग्लेशियर के पिघलने और सीमित वर्षा से.
यह भी पढ़ें: 'खुद आतंक फैलाने वाला PAK सिंधु जल संधि उल्लंघन के लिए हम पर न मढ़े दोष', पाकिस्तान को भारत की दो टूक उन्होंने X पर लिखा, 'भारत द्वारा जब से पुरानी और एकतरफा सिंधु जल संधि को दरकिनार किया गया है, पाकिस्तान एक नई घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहा है: अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो? आइए इस झूठी कल्पना को डर से नहीं, बल्कि तथ्यों और राष्ट्रीय स्पष्टता से तोड़ते हैं. ब्रह्मपुत्र एक ऐसी नदी जो भारत में बढ़ती है, घटती नहीं. चीन ब्रह्मपुत्र के कुल जल प्रवाह में केवल 30–35% योगदान देता है– वह भी ज्यादातर हिमनदों के पिघलने और सीमित वर्षा से. शेष 65–70% जल भारत के भीतर ही उत्पन्न होता है.' उन्होंने इसका कारण भी बताया.
अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? पाकिस्तान की नई डराने वाली कहानी का करारा जवाब भारत द्वारा जब से पुरानी और एकतरफा सिंधु जल संधि को दरकिनार किया गया है, पाकिस्तान एक नई घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहा है: “अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो?” आइए इस झूठी कल्पना… https://t.co/TUxqql3AIj
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड और मेघालय में मूसलाधार मानसूनी वर्षा. प्रमुख सहायक नदियां: सुबनसिरी, लोहित, कामेंग, मानस, धनसिरी, जिया-भाराली, कोपिली, मेघालय की खासी, गारो और जयंतिया पहाड़ियों से निकलने वाली कृष्णाई, दिगारू, कुलसी आदि सहायक नदियां, भारत में ब्रह्मपुत्र नदी का प्रमुख जल स्रोत हैं. भारत-चीन सीमा (तूतिंग) पर ब्रह्मपुत्र नदी का प्रवाह: 2,000–3,000 घन मीटर/सेकंड रहता है, जबकि गुवाहाटी जैसे असम के मैदानी क्षेत्रों में यह प्रवाह: मानसून के समय 15,000–20,000 घन मीटर/सेकंड हो जाता है.'
यह भी पढ़ें: 'हमें धमकाने वाले पहले अपना नक्शा देखें...' बांग्लादेश की चिकन नेक धमकी पर असम CM हिमंता का पलटवार

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








