
'अगर कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन किया होता तो...', दिल्ली में अलायंस के सवाल पर बोले AAP सांसद संजय सिंह
AajTak
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की चुनाव आयुक्त के साथ मीटिंग पर संजय सिंह ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटने का मुद्दा उठाया है. हम महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह दिल्ली में 'चुनाव घोटाला' नहीं होने देंगे.'
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने पर कहा कि 'कोई इसे लेकर ख्याली पुलाव पका सकता है लेकिन दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा.' उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने हरियाणा में AAP से हाथ मिलाया होता तो वो चुनाव जीत गए होते.
संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पिछले 10 साल से हरियाणा में हार रही है. हरियाणा में AAP को 2 प्रतिशत वोट शेयर मिला. हरियाणा में AAP से गठबंधन न करना कांग्रेस की रणनीतिक गलती थी. अगर उन्होंने गठबंधन किया होता तो वे हरियाणा जीत गए होते.
'महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह दिल्ली में 'चुनाव घोटाला' नहीं होने देंगे'
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी पिछले 15 साल से जीत रही है. हम अपने दम पर दिल्ली जीतने में सक्षम हैं. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की चुनाव आयुक्त के साथ मीटिंग पर संजय सिंह ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटने का मुद्दा उठाया है. हम महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह दिल्ली में 'चुनाव घोटाला' नहीं होने देंगे.'
'पीएम मोदी और गृह मंत्री को पत्र लिखें एलजी'
एलजी के पत्र के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर संजय सिंह ने कहा, 'अगर बांग्लादेशी दिल्ली पहुंचने में कामयाब हो गए हैं तो एलजी को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगना चाहिए.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







