
अगर ऐसा हुआ तो भारत को और सस्ता तेल बेचेगा रूस!
AajTak
रूसी तेल पर जी-7 देशों ने नए प्रतिबंध लगाने पर सहमति जताई है. ये देश रूसी तेल की एक न्यूनतम कीमत निर्धारित करेंगे जिससे रूस को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा सके. इसका उल्लंघन कर अधिक कीमत पर तेल खरीदने पर तेल का परिवहन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. भारत और चीन को इस प्रतिबंध से सबसे अधिक लाभ होगा.
ग्रुप ऑफ सेवन (G-7) देशों ने भारत और चीन से रूसी तेल को और अधिक कम कीमतों पर खरीदने को लेकर सकारात्मक बातचीत की है. ये देश चाहते हैं कि भारत और चीन कम से कम कीमतों पर रूसी तेल की खरीद करें ताकि रूस को आर्थिक नुकसान हो. जी-7 देशों ने मिलकर फैसला किया है कि वो रूसी तेल की एक न्यूनतम कीमत निर्धारित करेंगे. उस निर्धारित कीमत से अधिक पर अगर कोई देश तेल खरीदता है तो उसका परिवहन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.
प्रति बैरल रूसी तेल की कोई न्यूनतम कीमत नहीं निर्धारित की गई है. जी-7 देशों का कहना है कि रूसी तेल की कीमत उतनी ही रखी जाएगी जिससे रूस को अपना तेल उत्पादन न बंद करना पड़े.
यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर पश्चिमी देशों ने रूसी तेल पर पहले ही कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत जहां 110-120 डॉलर प्रति बैरल है वहीं, रूसी क्रूड तेल को इस कीमत से 30-40 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट वाली कीमत पर बेचा जा रहा है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से परिचित एक सूत्र ने बताया कि जी-7 के नेताओं ने मंगलवार को रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की. संगठन ने फैसला किया है कि एक निश्चित कीमत से ऊपर अगर रूसी तेल खरीदा जाता है तो उसके परिवहन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.
यूरोपीय संघ इस साल के अंत तक यूरोपीय बाजार में रूसी तेल की आपूर्ति को बिल्कुल बंद कर देगा. इस बीच अमेरिकी ट्रिजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने रूसी तेल की कम कीमतों पर खरीद की वकालत की. उन्होंने तेल की आपूर्ति को बाधित किए बिना रूस को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की योजना पर जोर दिया.
सूत्र ने बताया कि G-7 देशों की सरकारें अभी ये निर्धारित कर रही हैं कि अगर कोई देश रूस से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर तेल खरीदता है तो कौन-कौन सी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











