
'अगर आप BRS को वोट देंगे तो BJP को जाएगा', बोले राहुल गांधी, प्रियंका बोलीं- तेलंगाना में करप्शन की करप्शन
AajTak
तेलंगाना के मुलुगू जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप बीआरएस को वोट देंगे तो भाजपा का जाएगा. इस दौरान उन्होंने जनता से कई वादे भी किए. वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि तेलंगाना में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है.
कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी तेलंगाना के दौरे पर हैं. मुलुगू जिले में विजयभेरी यात्रा में राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप बीआरएस को वोट देंगे तो आपका वोट भाजपा को जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर ने जनता से कई वादे किए थे, लेकिन वो पूरे नहीं किए. बीआरएस सरकार ने घोटालों की लाइन लगा रखी है. इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि तेलंगाना में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है.
राहुल और प्रियंका गांधी ने तेलंगाना में बीआरएस की सरकार को घोटालों और भ्रष्टाचार की सरकार बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा, बीआरएस और एआईएमआईएम आपस में मिली हुई हैं. राहुल गांधी ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने तेलंगाना के लोगों से वादा किया था, कांग्रेस ने उस वादे को पूरा करके दिखाया, लेकिन मुख्यमंत्री केसीआर ने तेलंगाना की जनता से किए वादे पूरे नहीं किए.
Telangana Elections 2023: 'मेरी रॉयल इनफील्ड में जितनी सीटें...', राहुल गांधी के बयान पर ओवैसी का पलटवार
अगर BRS को वोट देंगे तो भाजपा को जाएगा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस के बीच में चुनाव हो रहा है. हम पहले ही भाजपा को हरा चुके हैं. भाजपा चाहती है कि तेलंगाना में बीआरएस जीते. भाजपा और बीआरएस दोनों एक साथ काम कर रहे हैं और इनके साथ एआईएमआईएम भी मिली हुई है. संसद में जो भाजपा चाहती थी, वो बीआरएस ने किया. ये तीनों पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं, कांग्रेस पार्टी को हराने की कोशिश कर रही हैं. इसका सबसे बड़ा सबूत ये है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कोई जांच नहीं है. विपक्ष के सभी नेताओं पर केस लगे हुए हैं. आप अगर बीआरएस को वोट देंगे, तो आपका वोट भाजपा को वोट होगा.
जब पहली बार विवादों में घिरे थे राहुल गांधी, सेंट स्टीफंस में एडमिशन पर उठे थे सवाल

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











