
'अगर आपके फेफड़े कमजोर हैं तो तुरंत दिल्ली छोड़ दें', प्रदूषण पर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दी चेतावनी
AajTak
दिल्ली की हवा इस बार पहले से कहीं ज्यादा जहरीली हो चुकी है और AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति बताया है. उनके मुताबिक कमजोर फेफड़ों वाले लोगों को संभव हो तो दिल्ली छोड़ देनी चाहिए, और जो नहीं जा सकते उन्हें मास्क, एयर फिल्टर और डॉक्टर की सलाह जैसे सुरक्षात्मक कदम जरूर अपनाने चाहिए.
हर सर्दी में दिल्ली जहरीली स्मॉग की चादर में घिर जाती है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इस बार हवा और भी ज्यादा जहरीली हो चुकी है. AIIMS के पूर्व निदेशक और देश के प्रमुख फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी है कि राजधानी में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति है, जो लोगों के फेफड़ों, दिल और दिमाग को लगातार नुकसान पहुंचा रही है.
डॉ. गुलेरिया ने चेतावनी दी है कि दिल्ली की हवा बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है और जिन लोगों के फेफड़े कमजोर हैं, उन्हें संभव हो तो शहर से बाहर चले जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई दिल्ली नहीं छोड़ सकता तो उसे अपनी सुरक्षा के लिए मास्क पहनने, घर में एयर फिल्टर इस्तेमाल करने और डॉक्टर की सलाह का पालन करने जैसे कदम जरूर उठाने चाहिए. डॉ. गुलेरिया ने साफ कहा कि दिल्ली का वायु प्रदूषण लोगों को खामोश मौत दे रहा है और यह खतरा COVID से भी अधिक घातक साबित हो रहा है.
तेजी से बढ़ रहे सांस के मरीज
डॉ. गुलेरिया के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में सांस की तकलीफ, तेज खांसी और अस्थमा व COPD जैसे पुराने फेफड़ों के रोगों के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा, 'हर बार एयर क्वालिटी बिगड़ने पर सांस से जुड़े मामलों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है. आमतौर पर ये केस प्रदूषण बढ़ने के 4 से 6 दिन बाद सामने आते हैं.' उन्होंने कहा, 'सबसे चिंता की बात यह है कि अब युवा और स्वस्थ लोग भी लगातार खांसी, सीने में जकड़न और सांस फूलने जैसी समस्या झेल रहे हैं, जिसका कारण सिर्फ दिल्ली की जहरीली हवा है.'
आपके खून तक पहुंच रहा प्रदूषण
डॉ. गुलेरिया का कहना है कि प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को नहीं, बल्कि खून तक पहुंचकर शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाता है. PM2.5 जैसे कण खून में जाकर सूजन बढ़ाते हैं, ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ाते हैं और कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित करते हैं. एयर पॉल्यूशन एक साइलेंट किलर है, जिसने 2021 में दुनियाभर में 80 लाख से ज्यादा लोगों की जान ली, COVID से भी ज्यादा.' उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि किसी भी डेथ सर्टिफिकेट में 'एयर पॉल्यूशन' नहीं लिखा जाता, लेकिन यही मौजूदा बीमारियों को इतना बढ़ा देता है कि वे जानलेवा बन जाती हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










