
अखिलेश यादव बने सपा के सदस्य, मुलायम सिंह यादव के गुरु ने दिलाई सदस्यता
AajTak
अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर अखिलेश यादव ने भी सपा की सदस्यता ली. यहां अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा.
अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला. योगी सरकार 2.0 के आज पहले 100 दिन पूरे हो रहे हैं. इसपर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को सिर्फ 100 दिन नहीं बल्कि पांच साल और 100 दिन की उपलब्धि बतानी चाहिए.
समाजवादी पार्टी ने आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत अखिलेश यादव ने भी पार्टी की सदस्यता ली. बता दें कि समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों एवं फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था.
अखिलेश यादव ने इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने डॉक्टर्स के ट्रांसफर का मुद्दा उठाया, जो इस वक्त गरमाया हुआ है. यूपी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बिना पूछे डॉक्टर्स के ट्रांसफर का मामला सामने आया है. इसपर डिप्टी सीएम ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से जवाब भी मांगा है.
यह भी पढ़ें - ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी पर बोले अखिलेश- राजनीति पीछे से ऑपरेट हो रही है
अखिलेश यादव ने कहा कि 100 दिन की उपलब्धि की पोल खुल गई है. डिप्टी सीएम लखनऊ छोड़कर गये और जब वापस लौटे तो पता चला कि उनके बिना पूछे ट्रांसफर हो गये. इससे पता चलता है कि सरकार को पीछे से कोई चला रहा है. सरकार में कुछ ऐसी ताकत हैं जो पीछे से काम कर रहीं हैं.
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि पिछले पांच साल में जो धांधली, पेपर लीक आदि हुए हैं उनका श्रेय भी योगी सरकार को लेना चाहिए. यहां अखिलेश ने यूपी दरोगा भर्ती का जिक्र किया. कहा कि वहां बड़े पैमाने पर धांधली हुई. स्क्रीन शेयर करके पेपर लीक हुआ. जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गये. अखिलेश ने कहा कि सरकार बताये कि नौकरी मिलेगी या पेपर लीक, धांधली में ही नौकरी चली जाएगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










