
'अखिलेश यादव के घर में आधे शूद्र, आधे क्षत्रिय...', बोले ओमप्रकाश राजभर
AajTak
एक कार्यक्रम में यूपी के मऊ पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जुबानी तीर चलाए. कहा कि अखिलेश पहले ये तय कर लें कि वो शूद्र हैं या नहीं. अखिलेश के घर में आधे क्षत्रिय हैं और आधे शूद्र. वो बिना बुद्धि की राजनीति कर रहे हैं. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी राजभर ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. कहा कि अखिलेश के घर में आधे लोग शूद्र और आधे क्षत्रिय हैं. इसके साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी अखिलेश पर तंज कसा. कहा कि तमिलनाडु, बंगाल और दिल्ली से गठबंधन करके उत्तर प्रदेश के मऊ में एक भी वोट नहीं मिलने वाला है.
बिना बुद्धि की राजनीति कर रहे हैं अखिलेश- राजभर
गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर एक कार्यक्रम में मऊ पहुंचे थे. यहां उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर जुबानी तीर चलाए. कहा कि अखिलेश यादव पहले ये तय कर लें कि वो शूद्र हैं कि नहीं. अखिलेश के घर में आधे क्षत्रिय हैं और आधे शूद्र हैं. वो बिना बुद्धि की राजनीति कर रहे हैं.
'ममता और केजरीवाल आकर मऊ में कितना वोट दिलाएंगे'
राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केसीआर कितना वोट आकर दिलाएंगे. ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल आकर मऊ में कितना वोट दिलाएंगे. यहां वोट दिला सकते हैं तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार. आप कांग्रेस से समझौता करते. नीतीश और मायावती से समझौता करते, तब जाकर ताकत दिखती. केसीआर के आने से एक भी वोट नहीं मिलेगा.
'... उतनी भीड़ कोई जुटा ले तो राजनीति छोड़ दूंगा'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










