
अखिलेश ने 'साइकिल' पर बैठाया लेकिन सवारी नहीं कराई, अब 'हाथी' बन रहा इन नेताओं का साथी!
AajTak
उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है. राजनीतिक दलों के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है तो नेता भी अपने भविष्य को सुरक्षित रखने में जुटे हैं. विधानसभा चुनाव में जिन नेताओं ने सपा का दामन थामा था, लेकिन टिकट नहीं पा सके वो अब बसपा की हाथी पर सवारी करने की तैयारी में हैं.
पश्चिम यूपी के मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद ने एक बार फिर से दल-बदल किया. सपा की 'साइकिल' से उतरकर बसपा की 'हाथी' पर सवार हो गए हैं. मसूद ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अलविदा कहकर सपा का दामन थाम लिया था. ऐसे ही आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से विधायक रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली भी बसपा छोड़कर सपा में गए थे. अखिलेश यादव ने इन दोनों ही मुस्लिम नेताओं को साइकिल पर बैठाया, लेकिन टिकट ना देकर विधानसभा की सवारी नहीं कराई. ऐसे में गुड्डू जमाली हों या फिर इमरान मसूद दोनों के लिए बसपा का हाथी साथी बन रहा है.
इमरान मसूद ने बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती से लखनऊ में मिलकर पार्टी की सदस्यता ग्राहण कर ली. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और दलित-मुस्लिम एकता बनाने की बात कही. इमरान मसूद ने कहा कि मुसलमानों ने 2022 के चुनाव में अपना सब कुछ अखिलेश के साथ दांव पर लगा कर देख लिया कि वह बीजेपी को हरा नहीं सकते. जब मुसलमानों ने सपा को मजबूत किया है, चुनाव में बीजेपी को ही फायदा हुआ. जब-जब मायावती को समर्थन दिया, तब-तब बीजेपी कमजोर हुई है. ऐसे में मायावती ने उन्हें बसपा के भाईचारा कमेटी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संयोजक बना दिया है.
इमरान मसूद के सामने बड़ा चैलेंज इमरान मसूद के सामने अपना वजूद साबित करने की चुनौती है. सहारनपुर में वह लगातार एक के बाद एक चुनाव हारते जा रहे हैं. 2006 में सहारनपुर नगर पालिका के चेयरमैन बने और एक साल बाद ही 2007 में विधायक. इसके बाद इमरान मसूद कोई भी चुनाव नहीं जीत पाए, ना दोबारा विधायक बने और ना ही कभी सांसद. हालांकि, वह हर बार चुनाव लड़ते हैं.
इमरान मसूद कांग्रेस में रहते हुए गांधी परिवार का करीबी माने जाते थे और पश्चिमी यूपी में उनकी मर्जी से फैसला होता था. इसके बावजूद वह 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए. अखिलेश यादव ने मसूद को पार्टी में तो लिया, लेकिन उन्हें किसी सीट से टिकट नहीं दिया और न ही एमएलसी बनाया. इतना ही नहीं, इमरान मसूद के साथ सहारनपुर देहात सीट से विधायक रहे मसूद अख्तर भी सपा में आए, लेकिन उन्हें भी टिकट नहीं दिया था.
मुस्लिमों पर कमजोर हुई मसूद की पकड़ पूर्व सांसद काजी रशीद मसूद के निधन के बाद सहारनपुर में मुस्लिमों पर इमरान मसूद की पकड़ कमजोर हुई है जबकि दूसरे मुस्लिम नेता काफी मजबूती से खड़े हुए हैं. ऐसे में अखिलेश यादव ने सहारनपुर जिले की सियासी नब्ज को समझते हुए इमरान मसूद और उनके साथ आए हुए लोगों को चुनाव लड़ाने के बजाय उनकी जगह पर अपनी पार्टी के वफादार नेताओं को लड़ाया, जो जीतकर विधायक बने. इतना ही नहीं सपा ने इमरान मसूद के बजाय शाहनवाज खान को विधान परिषद भेजा.
इमरान मसूद के पास किसी तरह का सियासी विकल्प नहीं बचा था, जिसके बाद चलते उन्होंने सपा को अलविदा कहा. सहारनपुर नगर निगम में मेयर का चुनाव लड़ने के मद्देनजर इमरान मसूद ने बसपा का दामन थामा है. 2017 के नगर निगम चुनाव में हाजी फजलुर्रहमान 2000 वोटों से मेयर का चुनाव हार गए थे, लेकिन 2019 में सांसद बन गए. ऐसे में इमरान मसूद सांसद और विधायकी के बजाय मेयर का चुनाव लड़ने के लिए हाथी पर सवार हो गए हैं, लेकिन उनके लिए ये सियासी राह आसान नहीं है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







