
अखिलेश के 'मॉनसून ऑफर' में कितना दम? जितनी सीटें सपा के पास, उतनी ही और लाने का दे रहे चैलेंज
AajTak
यूपी में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं. 10 सीटें खाली हैं. इन सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं. विधानसभा में अभी कुल 393 सदस्य हैं. यानी बहुमत के लिए 197 विधायकों की जरूरत है. ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि अखिलेश ने जो कहा है, क्या वो संभव है? क्या वाकई में बीजेपी के 100 विधायक तोड़कर सपा या अखिलेश यूपी में नई सरकार बना सकते हैं? जानिए...
लोकसभा चुनाव के परिणामों ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बूस्टर डोज दे दिया है और सत्तारूढ़ बीजेपी के अंदर हफ्तेभर से खलबली मची है. 37 सीटें जीतने वाली सपा फिलहाल फुल फॉर्म में देखी जा रही है और गुरुवार को अखिलेश यादव ने बीजेपी के कथित बागी धड़े को मॉनसून ऑफर भी दे दिया है. हालांकि, ये वाकई सत्ता के समीकरण बनाने का कोई ऑफर है या सिर्फ तंज? इससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि सपा के इस दावे में कितना दम है? क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सिर्फ 111 सीटें जीत सकी थी. अभी फिलहाल सपा के 105 सदस्य हैं.
यूपी में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं. 10 सीटें खाली हैं. इन सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं. विधानसभा में अभी कुल 393 सदस्य हैं. यानी बहुमत के लिए 197 विधायकों की जरूरत है. ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि अखिलेश ने जो कहा है, क्या वो संभव है? क्या वाकई में बीजेपी के 100 विधायक तोड़कर सपा या अखिलेश यूपी में नई सरकार बना सकते हैं? जानिए उत्तर प्रदेश की सियासी गणित क्या है?
यूपी विधानसभा में क्या है दलीय स्थिति?
सत्ता पक्ष
विपक्ष
अन्य

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











