
अखिलेश का बिजली बिल पर छूट का खास कैंपेन 'Naam Likhwao' आज से, जानिए कैसे-कहां और कौन लिखवा सकेगा नाम?
AajTak
UP Assembly Election News: समाजवादी पार्टी आज से बिजली मुफ्त देने का खास अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत लोगों से फॉर्म भरवाया जाएगा, ताकि सरकार बनने पर उन्हें 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जा सके.
UP Assembly Election News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने का वादा किया है. पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जनता तो बिजली का बिल बढ़ा-चढ़ाकर भेजा जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं. उन्होंने मंगलवार को बताया कि समाजवादी पार्टी ने पहले ही 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा कर दी थी और अब इसके लिए कैंपेन शुरू किया जा रहा है. 300 यूनिट बिजली मुफ्त पाएं नाम लिखाएं, नाम ना छूट जाए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना नाम रजिस्टर्ड कराएंhttps://t.co/VX44cV10YQ pic.twitter.com/rIeEApOCKp

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









