
अखबार बांटने वाले का परफेक्ट थ्रो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा – ओलंपिक लेवल टैलेंट!
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अखबार बांटने वाले शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बाइक चलाते हुए अखबार ऐसे सटीक तरीके से फेंकता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं.
टैलेंट की कोई सीमा नहीं होती.ये बात एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दी है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अखबार बांटने वाले शख्स का वीडियो खूब चर्चा में है. इसमें वह बाइक चलाते हुए अखबार ऐसे फेंकता है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि अखबार वाला बड़ी तेजी और सटीकता के साथ अखबार अलग-अलग घरों तक पहुंचा रहा है.कुछ जगह तो वह अखबार इस तरह फेंकता है कि वो बिल्कुल निशाने पर जाकर लगता है. सबसे खास बात यह है कि उसका हर थ्रो इतना सटीक होता है कि कभी अखबार सीधे लोगों के हाथ में चला जाता है, तो कभी एकदम सफाई से उनके बरामदे में गिरता है.
एक क्लिप में उसका निशाना इतना जबरदस्त दिखता है कि अखबार दरवाजे के नीचे से फिसलकर सीधा घर के अंदर चला जाता है. उसकी ये परफेक्ट टाइमिंग देखकर लोग हैरान हैं. शायद यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
देखें वायरल वीडियो
बताया जा रहा है कि इस शख्स को अखबार बांटने का करीब 17 साल का अनुभव है, और उसका यह अनुभव हर थ्रो में साफ झलकता है.
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @PicturesFoIder नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक लाखों लोगों ने रिएक्ट किया है और कमेंट्स में उसके हुनर की तारीफ की है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











