
अखनूर में आतंकियों से लड़ते हुए JCO कुलदीप शहीद, किश्तवाड़ में तीन दहशतगर्द ढेर
AajTak
जम्मू के अखनूर में आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में 9 पंजाब रेजिमेंट के जेसीओ कुलदीप चंद आतंकियों की घुसपैठ को रोकते हुए शहीद हो गए. उनकी शहादत के बाद टांडा सैन्य छावनी में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो और दहशतगर्द को ढेर कर दिया.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बर्फीले क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शनिवार को दो और दहशतगर्द को ढेर कर दिया गया. वहीं, जम्मू के अखनूर सेक्टर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) कुलदीप चंद शहीद हो गए.
पिछले दो दिनों में किश्तवाड़ के छत्रु इलाके में अब तक कुल तीन आतंकियों को मार गिराया गया है. इनमें से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के टॉप कमांडर सैफुल्ला के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से चिनाब घाटी में सक्रिय था.
सेना के ब्रिगेडियर जे.बी.एस. राठी और डीआईजी श्रीधर पाटिल ने बताया कि 9 अप्रैल से चल रही इस संयुक्त अभियान में सेना और पुलिस के विशेष बलों ने अत्यधिक बर्फबारी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद आतंकियों को चारों ओर से घेरकर मार गिराया. ड्रोन, UAV और नाइट विजन उपकरणों की मदद से इलाके की निगरानी की गई ताकि कोई आतंकी भाग न सके.
इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं जिनमें M-4 कार्बाइन, एके-47 राइफल और अन्य युद्ध सामग्री शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अंतिम चरण में है, और सभी आतंकियों के सफाए तक जारी रहेगा.
वहीं, एक अलग ऑपरेशन में 9 पंजाब रेजिमेंट के जेसीओ कुलदीप चंद अखनूर सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ को रोकते हुए शहीद हो गए. उनकी शहादत के बाद टांडा सैन्य छावनी में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.
हमीरपुर के रहने वाले कुलदीप चंद साल 1996 में सेना में भर्ती हुए थे. वो वर्तमान में 9 पंजाब रेजिमेंट में अपनी सेवा दे रहे थे और अखनूर में उनकी तैनाती थी. शहीद कुलदीप अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं . शहीद कुलदीप के छोटे भाई विदेश में नौकरी करते हैं और उन्हें भी सूचना दे दी गई है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











