
अक्षय तृतीया पर खरीदना है सोना, तो याद रखें ये 3 टिप्स... नहीं ठगे जाएंगे!
AajTak
अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन सोने का बाजार सजता है और लोग जमकर खरीदारी करते हैं. अगर आप भी सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.
देश में शनिवार को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का त्योहार मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया के मौके पर सोना (Gold), हीरा या गहने खरीदने की परंपरा है. अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी अब उत्सव का रूप ले चुकी है. बाजारों में जमकर चमक दिखती है और लोग खूब सोन, चांदी और हीरे की खरीदारी करते हैं. अगर आप भी अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. वरना हो सकता है कि इस त्योहार की भीड़-भाड़ में आप किसी ठगी का शिकार बन जाएं.
हॉलमार्क चेक करना ना भूलें
सोना या सोने के गहने खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर चेक करना चाहिए. हॉलमार्क से सोने की शुद्धता का पता चलता है. इसके तहत अमूमन 18 कैरेट से 22 कैरेट तक होते हैं. ध्यान रहे कि एक अप्रैल से सिर्फ छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य हैं.
नए नियम के अनुसार, इसके बिना सोना और सोने के आभूषण नहीं बिक सकते हैं. अगर आप सोने के गहने, गिन्नी, सिक्के या बिस्किट खरीदते वक्त यह चेक कर लें कि उस पर सही हॉलमार्क है या नहीं. इसके साथ ही हॉलमार्क की उस संख्या को बिल बिल में जरूर लिखवाएं. हर ज्वेलरी का एक यूनिक HUID नंबर होता है, जो BIS के आगे लिखा होता है.
मीनाकारी पड़ेगी भारी
सोने के गहने मीनाकारी से अधिक सुंदर दिखने लगते हैं. लेकिन बता दें कि मीनाकारी आपकी जेब पर भारी पड़ती है. क्योंकि मीनाकारी करते वक्त जिन रंगों का इस्तेमाल होता है उनका वजन भी सोने के साथ ही जुड़ जाता है. सामान्य रूप से ये वजन 5 से 12% तक होता है, जिसका कोई मूल्य गहने बेचते या बदलते समय वापस नहीं मिलता है. इसलिए गहने खरीदते वक्त इस बात खास ध्यान रखना चाहिए कि उसपर अधिक मीनाकारी नहीं की गई हो.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












