
अकोला में बॉयज हॉस्टल में नाबालिग से गैंगरेप, पालघर में तीन सगी बहनें बनीं हवस का शिकार
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला शहर में 14 वर्षीय एक लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अंकुश वक्ता (25), अनुराग चौधरी (20) और दीपक मदावी (25) के रूप में हुई है.
महाराष्ट्र के अकोला शहर में 14 वर्षीय एक लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अंकुश वक्ता (25), अनुराग चौधरी (20) और दीपक मदावी (25) के रूप में हुई है.
सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक महेंद्र शिंदे ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शहर के एक बॉयज हॉस्टल में ले गए. वहां तीनों ने 7 जून को उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता अपने घर से सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई.
पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. वो जब नहीं मिली, तो उन्होंने सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि लड़की अगले दिन 8 जून को अपने घर लौटी आई. उसने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई.
इसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे. वहां उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
तीन बहनों से बलात्कार करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में तीन नाबालिग बहनों से बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पेलहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने बताया कि पीड़ितों के माता-पिता अलग हो गए थे. वे अपने पिता की देखभाल में थे, जो कि आदतन शराबी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








