
अकेले चल पड़े Penguin का आखिर क्या हुआ? डॉक्यूमेंट्री की 5 जरूरी बातें भी जान लीजिए
AajTak
Nihilist Penguin सोशल मीडिया पर वायरल है. 19 साल पुराने वीडियो को हर कोई अलग ढंग से देख रहा है. कोई उसे सिस्टम से निकला रिबेल कह रहा है, कोई Existential Crisis का पोस्टर बॉय. लेकिन ये वीडियो Encounters at the End of the World का सबसे कड़वा सच है. क्योंकि कुछ रास्ते अलग नहीं होते—बस आखिरी होते हैं.
मनमौजी, शून्यवादी (Nihilist), पागल, भटका हुआ.... और न जाने क्या-क्या.
झुंड को छोड़ अकेले चलता पेंगुइन सोशल मीडिया का मेन कैरेक्टर बन गया है. कोई उसे सिस्टम से बाहर निकला Rebel बता रहा है, कोई Existential Crisis का शिकार, तो कोई कह रहा है.... बस vibe मैच नहीं हुई.
असल में पेंगुइन के दिमाग में क्या चल रहा था, ये किसी को नहीं पता, लेकिन उसकी उस 'सोलो वॉक' ने इंटरनेट को पूरी तरह ट्रिगर कर दिया है.
अगर आप सोशल मीडिया पर थोड़ी भी देर टिकते हैं, यकीन मानो, वो अकेला पेंगुइन आपके फीड में drop हो चुका है. अब बारी उसकी पूरी कहानी जानने की है. ये जो वायरल क्लिप है, वो 'Antarctica: Encounters at the End of the World' का हिस्सा है, जिसे Werner Herzog ने 2007 में रिलीज किया था.
एक घंटे 40 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में आपको अंटार्कटिका का पूरा सिस्टम समझाया गया है. पृथ्वी का 5वां सबसे बड़ा महाद्वीप, लगभग पूरी तरह बर्फ से ढका, जहां सर्दियों में तापमान -84°C तक गिर जाता है.
पता है क्या, अंटार्कटिका में पेड़ या झाड़ियां नहीं हैं. बस कुछ जमीन या गीली जगहों में उगने वाले छोटे पौधे (moss, lichens और algae) ही वहां दिखते हैं. यहां का समुद्र व्हेल मछलियों और अंटार्कटिका सील और पेंगुइन का घर है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











