
अंधेरे में घर के दरवाजे पर प्रेमी के साथ बैठी थी बेटी, गुस्साए पिता ने दोनों को फावड़े से मार डाला
AajTak
सचिन और नीतू के परिवारों को उनके इस प्रेम संबंध के बारे में पहले से पता था और उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था. उन्हें ये रिश्ता मंजूर नहीं था. उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने सचिन और नीतू को रोकने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वो दोनों नहीं मानें.
Double Murder in Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में डबल मर्डर का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां अपनी बेटी के प्रेम संबंध से नाराज एक शख्स ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला. दोनों का कत्ल करने के बाद वो शख्स खून से सना हथियार लेकर पुलिस थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
ये खूनी वारदात बदायूं के परौली गांव की है. सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह वारदात ऑनर किलिंग जैसी लग रही है. पुलिस के मुताबिक, परौली गांव का 20 साल का सचिन करीब दो साल से उसी गांव में रहने वाले महेश की 20 वर्षीय बेटी नीतू के साथ रिलेशनशिप में था.
पड़ोसियों के अनुसार, सचिन और नीतू के परिवारों को उनके इस प्रेम संबंध के बारे में पहले से पता था और उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था. उन्हें ये रिश्ता मंजूर नहीं था. उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने सचिन और नीतू को रोकने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वो दोनों नहीं मानें.
पुलिस के मुताबिक, ये खौफनाक वारदात मंगलवार सुबह की है, जब नीतू के घर के दरवाजे पर वे दोनों साथ बैठे थे. उस वक्त करीब सुबह के 4.30 बजे थे. कुछ शोर सुनकर अचानक नीतू का परिवार जाग गया और सभी ने मिलकर सचिन और नीतू पर हमला कर दिया.
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पहले उन दोनों की जमकर पिटाई की गई और फिर नीतू के पिता महेश ने दरवाजे से चंद कदम की दूरी पर फावड़े से मारकर काटकर उन दोनों की हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद, लड़की के अन्य परिवार के सदस्य मौके से भाग निकले.
जबकि मुख्य आरोपी महेश हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना फावड़ा लेकर बिल्सी पुलिस स्टेशन जा पहुंचा. जिसे देखकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए. महेश ने वहां जाकर पुलिस को सारी वारदात के बारे में बताया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की पेशकश की.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










