
अंदर से कुछ इस तरह दिखती है Hyundai की ये बड़ी कार, 18 जून को होगी लॉन्च
AajTak
लंबे इंतजार के बाद अब 18 जून को Hyundai की 7-सीटर एसयूवी Alcazar लॉन्च होने वाली है. हुंडई की इस बड़ी कार से जुड़ी कई जानकारियां लॉन्चिंग से पहले सामने आई हैं. खासकर कहा जा रहा है कि हुंडई Alcazar के डीजल वेरिएंट में बेहतरीन माइलेज मिलेगा.
लंबे इंतजार के बाद अब 18 जून को Hyundai की 7-सीटर एसयूवी Alcazar लॉन्च होने वाली है. हुंडई की इस बड़ी कार से जुड़ी कई जानकारियां लॉन्चिंग से पहले सामने आई हैं. खासकर कहा जा रहा है कि हुंडई Alcazar के डीजल वेरिएंट में बेहतरीन माइलेज मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस SUV से जुड़ीं कुछ खास बातें... आठ रंगों में Alcazar: Hyundai Alcazar के 6 और 7 सीटर ऑप्शन उपलब्ध हैं. लॉन्च से पहले कंपनी ने इस SUV की अंदर की तस्वीर जारी कर दी है. इसके 6-सीटर ऑप्शन में ग्राहकों को मिड-लाइन पर कैप्टन सीट मिलती है. केबिन फीचर्स की डिटेल्स भी सामने आई हैं. हुंडई की यह एसयूवी आठ रंगों में बाजार में आएगी. 6 वेरिएंट्स में SUV: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई Alcazar के पेट्रोल और डीजल इंजन मॉडल के तीन-तीन वेरिएंट होंगे. ये वेरिएंट Prestige, Platinum और Signature होंगे. ये वेरिएंट्स 6 और 7-सीटर दोनों तरह के मॉडल में उपलब्ध होंगे. इसमें Prestige बेस मॉडल होगा, Platinum मिड-रेंज और Signature टॉप मॉडल होगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












