
अंदर से ऐसी दिखती है Ola Electric Car, पहली बार कार में होंगे ये फीचर्स
AajTak
ओला इलेक्ट्रिक बहुत जल्द अपनी इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है. इस बीच कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का एक फीचर नए सिरे से शोकेस किया है. अब तक लोगों को ओला कार के सिर्फ आउटर लुक का पजा था, इस बार कंपनी ने इसके इंटीरियर से भी पर्दा उठाया है.
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त दखल रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अपनी इलेक्ट्रिक कार लाने पर भी काम कर रही है. कंपनी ने हाल ही में इसका एक नया टीजर लॉन्च किया है. इस टीजर में इस इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर से जुड़ी कई तरह की डिटेल्स सामने आई है.
स्क्वेयर शेप का स्टीयरिंग व्हील इस कार का जो टीजर सामने आया है, उसके मुताबिक कार के इंटीरियर का सबसे इंप्रेसिव पार्ट स्क्वेयर शेप का स्टीयरिंग व्हील है. इस पर डिजिटल कंट्रोल्स भी दिख रहे हैं. वहीं कार का डैशबोर्ड काफी बड़ा, लेकिन मिनिमलिस्टिक डिजाइन वाला दिख रहा है.
इसके बीच में एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, जिसके बारे में उम्मीद की जा सकती है कि ये कई सारे कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगी.
साइड मिरर की जगह कैमरा अगर कार के फ्रंट लुक की बात करें. तो सामने पूरे बोनट पर एक एलईडी लाइट स्ट्रिप है, जो संभवतया एलईडी डीआरएल हो सकती है. वहीं कार के फ्रंट पर डुअल हेडलैंप सेट भी दिख रहे हैं. वहीं इसके साइड मिरर (ORVM) कुछ-कुछ Tata Curvv की तरह हैं.
यानी पूरी संभावना है कि साइड मिरर की जगह इस कार में आपको कैमरा मिलें, जिसका डिस्प्ले इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर दिखने लगे.
Ola Electric Car हो सकती है क्रॉसओवर इस कार का एक्सटीरियर लुक जो सामने आया है, उसके बारे में अनुमान लगाया जा सकता है कि ये एक क्रॉसओवर होगी. वहीं अंदर में एंबियंस लाइटिंग का ऑप्शन भी मिलने की संभावना है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












