
अंतरिक्ष से भी दिख रही उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा धुएं का गुबार
AajTak
उत्तराखंड के जंगलों में आग लगातार भड़क रही है और कई इलाकों में फैल गई है. आजतक द्वारा प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार सुबह 11 बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे के बीच अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक्वा और टेरा उपग्रहों पर मौजूद MODIS सेंसर द्वारा उत्तराखंड में कम से कम 40 सक्रिय आग की पहचान की गई है.
उत्तराखंड में मौजूदा हीटवेव के चलते बढ़ती शुष्कता के कारण लगी आग में लगभग सौ हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए हैं. जंगलों में लगी ये आग इतनी बड़ी और भयानक हैं कि इनमें से कुछ को तो अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के सेंटिनल-2 सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों में राज्य के कई इलाकों में धुएं के गुबार के साथ भीषण आग को देखा जा सकता है. सोमवार को जारी आधिकारिक आकलन के अनुसार, शनिवार 27 अप्रैल को शुरू हुई जंगल की आग ने 814 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैले पेड़ों और वन्यजीवों को जलाकर राख कर दिया है.
आग लगातार भड़क रही है और कई इलाकों में फैल गई है. आजतक द्वारा प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार सुबह 11 बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे के बीच अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक्वा और टेरा उपग्रहों पर मौजूद MODIS सेंसर द्वारा उत्तराखंड में कम से कम 40 सक्रिय आग की पहचान की गई है. एफएसआई ने पिछले 24 घंटों में पाई गई कुल सक्रिय आग में से 10 को 'बड़ी' के रूप में वर्गीकृत किया गया है.
बारिश से मिली कुछ राहत
कुमाऊं क्षेत्र में भड़की आग की लपटें नैनीताल और अल्मोड़ा में हल्की बारिश से शांत हो गई. पौडी गढ़वाल जिला, जहां दो बड़ी आग जल रही हैं, वहां भी बारिश हुई है. अधिकारियों का कहना है कि सोमवार शाम से राज्य में किसी नई बड़ी आग की सूचना नहीं मिली है. अधिकारियों ने कहा कि बागेश्वर जिले में जंगल की आग लगातार जल रही है लेकिन यह काबू में है. आधिकारिक आकलन के मुताबिक आग मुख्य रूप से कुमाऊं रेंज में केंद्रित है.
वायु सेना के हेलिकॉप्टर से बुझाई जा रही आग

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











