
अंतरिक्ष में पहली फिल्म की शूटिंग पूरी, एक्ट्रेस के साथ मूवी का क्रू धरती पर लौटा
AajTak
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में पहली फिल्म की शूटिंग के लिए 12 दिन बिताने के बाद रविवार को कजाकिस्तान में एक रूसी एक्ट्रेस और एक डायरेक्टर अंतरिक्ष यात्री के साथ रविवार को 12:35 बजे ईडीटी (10:05 बजे आईएसटी) पर पृथ्वी पर लौट आए.
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में पहली फिल्म की शूटिंग के लिए 12 दिन बिताने के बाद रविवार को कजाकिस्तान में एक रूसी एक्ट्रेस और एक डायरेक्टर अंतरिक्ष यात्री के साथ रविवार को 12:35 बजे ईडीटी (10:05 बजे आईएसटी) पर पृथ्वी पर लौट आए. नासा के अनुसार, रोस्कोस्मोस के रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग नोवित्स्की, 37 वर्षीय एक्ट्रेस यूलिया पेरसिल्ड और 38 वर्षीय प्रॉड्यूसर-डायरेक्टर क्लिम शिपेंको के साथ अपने सोयुज एमएस -18 अंतरिक्ष यान में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हुए. रूस के स्टार सिटी में अपने प्रशिक्षण बेस पर लौटने के लिए गगारिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर के विमान में सवार होने से पहले तीनों रूसी हेलीकॉप्टर द्वारा कारागांडा, कजाकिस्तान में रिकवरी स्टेजिंग शहर लौटेंगे. Touchdown after 191 days in space for @Novitskiy_ISS and 12 days in space for two Russian filmmakers! More... https://t.co/CrQl3O1BUl pic.twitter.com/kzXlCTr0og

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











