
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्वामी रामदेव ने भी किया योग, CM योगी की लोगों से अपील- इसे जीवन का हिस्सा बनाएं
AajTak
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार यानी आज सुबह योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने निरामयम योग ग्राम हरिद्वार में योग किया. इस दौरान योग कार्यक्रम में बच्चे और अन्य लोग भी जुड़े और योगाभ्यास किया.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार यानी आज सुबह योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने निरामयम योग ग्राम हरिद्वार में योग किया. इस दौरान योग कार्यक्रम में बच्चे और अन्य लोग भी जुड़े और योगाभ्यास किया. · उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने लिखा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है. आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी 'योग' को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम दुनियाभर में है. इस मौेके पर अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर करीब तीन हजार लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दूतावास की ओर से किया गया था. बता दें कि कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए इस बार योग दिवस के कार्यक्रम में एक स्थान पर 20 लोग ही शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाल किला परिसर में योग करेंगे.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









