
अंतरधार्मिक शादियों के खिलाफ 80% मुस्लिम, 67% हिंदुओं की भी यही राय
AajTak
अमेरिका के एक रिसर्च सेंटर ने अपने सर्वे में पाया है कि भारत में ज्यादातर लोग दूसरे धर्मों में शादी करने के फैसले को सही नहीं मानते हैं. ये सर्वे देश के 26 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया और इस सर्वे के लिए 17 भाषाएं बोलने वाले 30 हजार लोगों से बातचीत की गई थी.
अमेरिका के एक रिसर्च सेंटर ने अपने सर्वे में पाया है कि भारत में ज्यादातर लोग दूसरे धर्मों में शादी करने के फैसले को सही नहीं मानते हैं. ये सर्वे देश के 26 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया और इस सर्वे के लिए 17 भाषाएं बोलने वाले 30 हजार लोगों से बातचीत की गई थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) अमेरिकी थिंकटैंक प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, 67 प्रतिशत हिंदुओं का कहना था कि ये जरूरी है कि हिंदू महिलाओं को दूसरे धार्मिक समुदायों में शादी करने से रोका जाए. इसके अलावा 65 प्रतिशत हिंदुओं ने कहा कि हिंदू मर्दों को भी दूसरे धर्म में शादी नहीं करनी चाहिए. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) हिंदुओं के अलावा ज्यादातर मुस्लिम लोग भी अंतधार्मिक शादी के खिलाफ हैं. 80 प्रतिशत मुसलमानों का कहना था कि मुस्लिम महिलाओं के किसी दूसरे धर्म में विवाह करने से रोकना बेहद जरूरी है वही 76 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मुस्लिम मर्दों को भी दूसरे धर्म में शादी नहीं करनी चाहिए. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












