
'अंडरेटेड एक्टर हैं शाहरुख, हत्यारे के किरदार में देखना चाहता हूं' बोले महेश माजरेकर
AajTak
फिल्ममेकर महेश माजरेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान को इंडस्ट्री का सबसे अंडररेटेड एक्टर बताया है. उन्होंने शाहरुख की तारीफ की और एक्टर को अपनी एक फिल्म में कास्ट करने की इच्छा जताई. साथ ही बताया कि वो उन्हें कौनसा रोल ऑफर कर सकते हैं.
'किंग खान' शाहरुख खान की फिल्में रिलीज होने का मतलब थिएटर्स में दीवाली होना है. फैंस हजारों की भीड़ में उनकी फिल्में देखने थिएटर्स पहुंच जाते हैं, और उसे सुपरहिट साबित कर डालते हैं. ये सुपरस्टार का कमाल ही है जो लोगों को थिएटर्स की तरफ खींचता है. फैंस को उनकी एक्टिंग इतनी पसंद है कि कुछ लोग उनकी मिमिक्री भी करते नजर आते हैं. लेकिन कुछ का मानना है कि शाहरुख के अंदर अभी भी बड़े पर्दे पर करने के काफी कुछ है जो वो कर सकते हैं.
शाहरुख खान को 'अंडररेटेड एक्टर' मानते हैं महेश माजरेकर
फिल्ममेकर-एक्टर महेश माजरेकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख की तारीफ में कई सारी बातें कही हैं. उन्होंने इस बीच एक्टर को अभी भी इंडस्ट्री का सबसे 'अंडररेटेड एक्टर' भी कहा है. डायरेक्टर ने कहा, 'एक एक्टर है जो बतौर एक्टर बहुत अंडररेटेड है लेकिन मुझे लगता है कि बहुत कमाल का कलाकार है. वो है शाहरुख खान. एक एक्टर के तौर पर वो बेहतरीन है. वो कैमरे के सामने काफी आसान दिखते हैं.'
महेश माजरेकर ने आगे कहा कि उनके पास शाहरुख खान के लिए एक फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है जिसमें वो उन्हें एक हत्यारे का किरदार निभाते देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'एक बहुत बेहतरीन फिल्म है जिसमें मैं उन्हें हत्यारे का किरदार निभाते देखना चाहता हूं. जबरदस्त फिल्म है. और जैसा मैंने कहा कि वो इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएटेड हैं, फिर वो जहां से आए हैं, वो हमेशा काफी अच्छे से तैयार रहते हैं, उनके पास एक बिना रिम का चश्मा है. वो मानते हैं कि वो आज सबसे बेस्ट हैं क्योंकि वो रोज प्लान करते हैं. ये बहुत-बहुत अच्छा रूल है.'
शाहरुख को भाड़े के हत्यारे का रोल देना चाहते हैं फिल्ममेकर
शाहरुख खान ने अपने 30 साल से भी ज्यादा के करियर में अनगिनत रोल्स प्ले किए हैं. वो अपनी हर फिल्म में अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट्स करते नजर आए हैं. वहीं महेश माजरेकर एक अलग किस्म के फिल्ममेकर हैं जिनकी फिल्मों में थोड़ा डार्क टोन नजर आता है. उन्होंने संजय दत्त के साथ फिल्म 'वास्तव' बनाई जिसने 'खलनायक' संजय दत्त का एक अलग ही रूप ऑडियंस को दिखाया. फिर उन्होंने हाल ही में सलमान खान के साथ 'अंतिम' भी बनाई. ऐसे में अगर वो शाहरुख के साथ फिल्म बनाने का प्लान करते हैं तो ये सुपरस्टार के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











