
'अंडरगार्मेंट्स जरूर पहनें', पाकिस्तानी एयरलाइंस का क्रू मेंबर्स के लिए अनोखा नियम, बताया ये कारण
AajTak
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने क्रू मेंबरों के लिए ऐसा फरमान जारी किया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. पीआईए ने नया नियम जारी करते हुए कि सभी क्रू मेंबरों को पहनावे पर ध्यान देना होगा. सभी को पूरे अंडरगार्मेंट्स के साथ सादे कपड़े पहनने होंगे.
पाकिस्तान अपनी अजीबो-गरीब हरकतों के लिए हमेशा चर्चाओं से घिरा रहता है. ऐसे में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की ओर से अब कुछ ऐसा फरमान दिया गया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. जी, हां पीआईए की ओर से विमानों के केबिन क्रू के लिए एक नया नियम बनाया है, जिसके तहत अब सभी स्टाफ मेंबरों को ठीक तरह से अंडरगार्मेंट्स को पहनना होगा.
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का यह नया अजीब नियम पुरुष और महिला, दोनों ही तरह के स्टाफ मेंबरों के लिए है. इसके पीछे पाकिस्तान ने वजह बताते हुए कहा है कि फ्लाइट में क्रू मेंबर के ठीक तरह से तैयार न होने की वजह से एक गलत छवि बनती है. पीआईए का मानना है कि क्रू मेंबरों को सिर्फ ऑन ड्यूटी ही नहीं बल्कि ऑफ ड्यूटी पर भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे पीआईए से जुड़े हुए हैं.
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के नोटिफिकेशन में कहा गया कि, फ्लाइट रेस्ट के दौरान केबिन क्रू से जुड़े लोग कैजुअल कपड़ों को पहनकर दूसरे शहरों में जाते हैं, होटलों में रुकते हैं. इस तरह का ड्रेसअप देखने वाले पर बुरा असर डालता है और संस्था की भी एक निगेटिव इमेज बनाता है.
सादे कपड़ों को अपनी ड्रेसिंग स्टाइल का हिस्सा बनाएं जनरल मैनेजर फ्लाइट सर्विस आमिर बशीर की ओर से जारी नोटिफिकेशन में केबिन क्रू से कहा गया है कि स्टाफ के लोग ठीक अंडरगार्मेंट्स के साथ सही तरीके से सादे कपड़ों को अपने ड्रेसअप का हिस्सा बनाएं. आमिर बशीर के अनुसार, केबिन क्रू में शामिल सभी पुरुष और महिलाओं को अपने देश की संस्कृति के हिसाब से पहनावे का चुनाव करना चाहिए.
अगर किसी ने नियम तोड़ा तो होगा एक्शन पीआईए का यह नया नियम सिर्फ नियम बनकर ही नहीं रहेगा. नियम का पालन कराने के लिए ग्रूमिंग अधिकारियों को भी खास निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत उन्हें केबिन क्रू के पहनावे पर नजर रखनी हैं और अगर कोई नियम तोड़ रहा है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट करनी है. जिसके खिलाफ ग्रूमिंग ऑफिसर शिकायत करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











