
अंडरकवर एजेंट का महिला को धोखा! फर्जी पहचान बताकर 19 साल तक रखा रिश्ता और अब...
AajTak
इस शख्स ने अंडरकवर रहते हुए महिला के साथ अपनी झूठी पहचान बताकर रिश्ता रखा. दोनों का एक बच्चा भी है. अब पुलिस प्रशासन ने माफी मांगी है.
एक अंडरकवर पुलिस अफसर ने एक महिला को धोखे में रखकर 19 साल तक उसके साथ रिश्ता रखा. दोनों का एक बच्चा भी हुआ. बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र पर भी पिता का फर्जी नाम लिखा है. उसने महिला को अपनी झूठी पहचान बताई थी. लेकिन अब मामले का खुलासा होने के बाद एक बयान जारी किया गया है, साथ ही माफी भी मांगी गई है. मामला ब्रिटेन का है. ये शख्स एवोन और समरसेट पुलिस के लिए काम करता था. इसने अंडरकवर रहते हुए महिला के साथ अपनी झूठी पहचान बताकर रिश्ता रखा.
महिला को इस बारे में कुछ नहीं पता था. वो इतने साल से धोखे में थी. मगर अब उसे इसका पता चल गया है. पुलिस प्रशासन ने अपने बयान में कहा है कि अफसरों की तैनाती कई साल पहले की गई थी. इसमें शामिल लोग अपने काम के दौरान परेशान भी रहे हैं. आज भी परेशान हैं, इसे वो मानता है. पुलिस ने प्रभावित लोगों से माफी मांगी है. अब इस तरह के मामलों में जांच की जा रही है. आगे सुधार करने पर भी काम हो रहा है.
गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी
पुलिस प्रशासन ने अपने बयान में कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी हर समय उच्चतम स्तर के प्रोफेशनलिजम के साथ काम करेंगे. हम पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो कोई भी इस तरह के व्यवहार में शामिल होगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. हमारी प्राथमिकता जनता के साथ-साथ अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सुरक्षित रखना है.'
पुलिस प्रशासन ने कहा कि बेशक इन ममालों की जांच चल रही है लेकिन पूरी जानकारी नहीं बताई जा सकती. क्योंकि इससे सार्वजिनक तौर पर खतरा उत्पन्न हो सकता है. इस मामले में गार्जियन की तरफ से रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने माफी मांगते हुए अपना बयान जारी किया.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












