
अंजू 20 अगस्त को भारत लौट जाएगी, पाकिस्तानी दोस्त ने कहा- शादी का कोई इरादा नहीं
AajTak
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) की चर्चित लव स्टोरी (Love Story) के बीच राजस्थान की अंजू (Anju) सुर्खियों में हैं. वो अपने पाकिस्तानी दोस्त से मिलने पहुंची हैं. इस मामले को सीमा हैदर से जोड़ा जा रहा है. हालांकि, अंजू ने इसे नकारा है. इसी बीच उनके पाकिस्तानी दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है.
राजस्थान से पाकिस्तान गई महिला अंजू के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनके पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह ने किया है. लव अफेयर की बात को नकारते हुए उसने कहा कि अंजू 20 अगस्त को वीजा समाप्त होने पर भारत लौट जाएगी. वो यहां परिवार की महिलाओं के साथ है.
नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू से शादी करने जैसा कोई विचार नहीं है. दोनों की दोस्ती साल 2019 में फेसबुक के जरिए हुई थी. पेशावर से करीब 300 किलोमीटर दूर जिले के कुलशो गांव से फोन पर उसने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अंजू पाकिस्तान की यात्रा पर है. हमारी शादी करने की कोई योजना नहीं है.
'घर के एक अलग कमरे में रह रही है अंजू'
अंजू के पाकिस्तानी दोस्त ने कहा कि वीजा खत्म होने के बाद 20 अगस्त को अंजू अपने देश वापस चली जाएगी. वो परिवार की अन्य महिला सदस्यों के साथ घर के एक अलग कमरे में रह रही है. बताते चलें पाकिस्तानी वीजा लेकर अंजू नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले पहुंची हैं. वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और शादी के बाद पति के साथ राजस्थान में रह रही हैं.
'मैं वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंची हूं'
इस मामले में अंजू ने बताया था कि वो पाकिस्तान घूमने गई हैं. उसने लीगल फॉर्मेट को फॉलो किया है. सब कुछ प्लानिंग और तैयारी करके गई हैं. उन्होंने कहा कि एक शादी में भी शामिल होना था. भिवाड़ी से पाकिस्तान कैसे पहुंचीं? इस सवाल पर अंजू ने कहा, "मैं वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंची हूं. पहले भिवाड़ी से दिल्ली गई थी. फिर अमृतसर पहुंची. उसके बाद वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंची".

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










